{"_id":"5e12edee8ebc3e87984d43cb","slug":"kolkata-man-wins-one-crore-lottery-from-that-ticket-he-threw-in-the-trash","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शख्स ने कूड़ेदान में फेंक दिए थे जो लॉटरी के टिकट, उसी ने बना दिया करोड़पति","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
शख्स ने कूड़ेदान में फेंक दिए थे जो लॉटरी के टिकट, उसी ने बना दिया करोड़पति
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 06 Jan 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहते हैं कि किस्मत कभी भी पलट सकती है, बशर्ते कि इंसान हार न माने। कुछ ऐसा ही पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में देखने को मिला है, जो अब चर्चा का विषय बन गया है। यहां एक सब्जी बेचने वाले ने जिस लॉटरी के टिकट को कूड़ेदान में फेंक दिया था, बाद में पता चला है कि उसी टिकट से वह एक करोड़ रुपये जीत गया है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिस शख्स ने लॉटरी जीते हैं, उसका नाम सादिक बताया जा रहा है और वह कोलकाता के दमदम इलाके में सब्जी की दुकान लगाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सादिक ने नए साल से एक दिन पहले यानी 31 दिसंबर, 2019 को अपनी पत्नी के साथ नगालैंड लॉटरी के पांच टिकट खरीदे थे। दो जनवरी को जब लॉटरी के इनामों की घोषणा हुई तो कुछ दुकानदारों ने उससे कह दिया कि उसे कोई इनाम नहीं मिला है, जिसके बाद सादिक ने गुस्से में सारे टिकट कूड़े में फेंक दिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन जनवरी को जब सादिक कुछ सामान लेने के लिए उसी दुकान पर गया, जहां से उसने लॉटरी के टिकट खरीदे थे, तब उस दुकानदार ने उसे बताया कि वह एक करोड़ रुपये का इनाम जीत गया है। इसके बाद सादिक की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उसने तुरंत यह बात जाकर अपनी पत्नी अमीना तो बताई। इसके बाद दोनों ने कूड़ेदान में लॉटरी के टिकटों को खोजना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद उन्हें वो पांचों टिकट मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सादिक ने जो पांच टिकट खरीदे थे, उसमें से एक पर उसे एक करोड़ रुपये, जबकि बाकी के चार टिकटों पर उसने एक-एक लाख रुपये का इनाम जीता है। सादिक की पत्नी अमीना का कहना है कि इन पैसों से उनकी जिंदगी बदल सकती है। उन्होंने बताया कि उनके पति ने बच्चों के लिए एक एसयूवी भी बुक करा ली है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
अमीना ने बताया कि उनका परिवार काफी खुश है और अब वो पैसों के आने का इंतजार कर रहे हैं। वह अपने बच्चों को एक अच्छे स्कूल में भेजना चाहती हैं, ताकि उनकी पढ़ाई अच्छे से हो सके। हालांकि बताया जा रहा है कि लॉटरी के इनाम मिलने में दो-तीन महीने लग सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।