{"_id":"68593edb273670762006f0ad","slug":"israel-iran-war-ayatollah-khamenei-came-to-use-just-one-hand-what-story-behind-2025-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Israel Iran War: अयातुल्ला खामेनेई का दाहिना हाथ क्यों हमेशा चिपका रहता है? बेहद हैरान करने वाली है वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Israel Iran War: अयातुल्ला खामेनेई का दाहिना हाथ क्यों हमेशा चिपका रहता है? बेहद हैरान करने वाली है वजह
Mon, 23 Jun 2025 09:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 23 Jun 2025 09:13 PM IST
सार
Israel Iran Conflict: इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए अब 11 दिन हो चुके हैं। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस जंग के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई दुनिया भर के मीडिया में सुर्खियों में हैं।
विज्ञापन
अयातुल्ला खामेनेई का दाहिना हाथ क्यों हमेशा चिपका रहता है?
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Israel Iran Conflict: इस्राइल और ईरान के बीच जारी युद्ध में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। इस्राइल और ईरान के बीच युद्ध शुरू हुए अब 11 दिन हो चुके हैं। दोनों देश एक दूसरे पर मिसाइल से ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस जंग के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनई दुनिया भर के मीडिया में सुर्खियों में हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि इस्राइल और ईरान युद्ध और मिडिल ईस्ट में बढ़ते टकराव के बीच उनके एक फैसले से दुनिया की तकदीर बदल सकती है।
विज्ञापन
वर्तमान समय में इस्राइल और ईरान के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। पूरी दुनिया में चिंता है कि कहीं यह जंग तीसरे विश्व युद्ध में तब्दील न हो जाए। इस संकट के बीच सोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ी हुई है। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि खामेनई के हर भाषण और तस्वीर में सिर्फ एक ही हाथ सक्रिय नजर आता है? आइए जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है?
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अयातुल्लाह अली खामेनेई 27 जून 1981 को ईरान की राजधानी तेहरान के अबुजर मस्जिद में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके पास एक युवक ने एक टेप रिकॉर्डर रख दिया, जिसमें बम छिपा था। रिकॉर्डर का बटन दबाते ही भयानक धमाका होता है। खामेनेई जमीन पर गिर जाते हैं और मस्जिद में अफरा तफरी मच जाती है।
विज्ञापन
Baba Vanga: ईरान-इस्राइल युद्ध में कूदा अमेरिका, क्या सच होने जा रही बाबा वेंगा की ये डरावनी भविष्यवाणी?
डॉक्टर ने कर दिया मृत घोषित
मीडिया रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि बम धमाके में खामेनेई गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके दाहिने हाथ में लकवा मार दिया, कान की नसें और फेफड़े भी में चोटे आईं। शरीर के दाहिने भाग में बम के टुकड़े धंस जाते हैं और छाती का एक हिस्सा जल जाता है। अस्पताल पहुंचने तक उनकी हालत इतनी नाजुक हो गई थी। एक डॉक्टर ने उन्हें मृत करार दे दिया, लेकिन दूसरे डॉक्टरों ने हार नहीं मानी और ऑपरेशन जारी रखा।
Israel-Iran War: क्या इस 16 साल की लड़की का ईरान को लगा श्राप? मासूम की कहानी जानकर आखों में आ जाएंगे आंसू
ऑपरेशन के बाद खामेनेई बोल नहीं पाते थे, लेकिन उन्होंने अपने बाएं हाथ से पहला सवाल लिखा और पूछा कि क्या मस्जिद में मेरे साथियों को भी चोट आई? उनको बताया गया कि सभी लोग सुरक्षित हैं। इसके बाद उन्होंने दूसरा सवाल पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ है? डॉक्टरों ने बताया कि आपका दाहिना हाथ शायद अब कभी काम नहीं करेगा।
Israel-Iran War: किस जानवर का मांस सबसे ज्यादा खाते हैं इस्राइल के ताकतवर सैनिक, जानकर नहीं होगा यकीन
फिर खामेनेई ने डॉक्टरों से कहा कि अगर मेरा दिमाग और जुबान काम कर रहे हैं तो मुझे हाथ की जरूरत नहीं। तब से अब तक उस दिन के बाद से उनका दाहिना हाथ स्थायी रूप से काम करना बंद दिया। खामेनई हर काम बाएं हाथ से करते हैं।