{"_id":"6846ff586ed97f1d6a08d733","slug":"indian-railways-the-only-railway-station-in-india-where-not-a-single-train-has-stopped-for-5-years-2025-06-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Indian Railways: भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 5 साल से नहीं रुकी कोई ट्रेन, जानिए आखिर क्या है वजह","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Indian Railways: भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 5 साल से नहीं रुकी कोई ट्रेन, जानिए आखिर क्या है वजह
Mon, 09 Jun 2025 09:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 09 Jun 2025 09:06 PM IST
सार
Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इनमें कई रेलवे स्टेशन (Railway Station) अलग-अलग वजहों से प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां 5 साल से नहीं रुकी कोई ट्रेन, जानिए आखिर क्या है वजह
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Indian Railways: भारतीय रेलवे (Indian Railways) एशिया का दूसरा और दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। देश में रेलवे स्टेशनों की कुल संख्या करीब आठ हजार है। इनमें कई रेलवे स्टेशन (Railway Station) अलग-अलग वजहों से प्रसिद्ध हैं। कई ऐसे अनोखे रेलवे स्टेशन हैं, जिनको नाम, इतिहास और अलग-अलग कहानियों के लिए जाना जाता है। लेकिन भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां पर पांच साल से कोई ट्रेन नहीं रुकी है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे से सफर बेहद आसान, आरामदायक और सस्ता माना जाता है। देश भर के अलग-अलग हिस्सों के लिए रेलवे करीब 13 हजार ट्रेनों का संचालन करता है। सभी के रूट अलग-अलग होते हैं। शहर, क्षेत्रफल और लोगों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे स्टेशन और उनके स्टॉपेज तय किए जाते हैं। आइए जानते हैं कि कौन से स्टेशन पर 5 साल से कोई भी ट्रेन नहीं रुकी है।
विज्ञापन
दरअसल, कोहदाड़ रेलवे स्टेशन भारत का इकलौता ऐसा रेलवे स्टेशन है, जहां पर करीब 5 साल से कोई ट्रेन नहीं रुकी है। यहां अब एक भी ट्रेन नहीं रुकती है, जहां पहले लोगों की खचाखच भीड़ देखने को मिलती थी। अब इस स्टेशन पर सन्नाटा पसारा रहता है।
विज्ञापन
Viral Video: ट्रेन में 90 रुपये का बिल देकर 100 रुपये चार्ज कर रहा था वेंडर, ओवर चार्जिंग देख भड़का पैसेंजर
यह रेलवे स्टेशन मध्य प्रदेश के खंडवा शहर से कुछ ही दूर पर स्थित है। कोरोना से पहले यहां से सैकड़ो की संख्या में लोग कटनी-भुसावल जाने वाली पैसेंजर ट्रेन से सफर किया करते थे। लेकिन अब यह स्टेशन पूरी तरह से खंडहर में तब्दील होने की कगार पर है।
Video: खाना देने के लिए मगरमच्छों के झुंड में पहुंच गया शख्स, फिर जो हुआ वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
दरअसल, भारतीय रेलवे ने कटनी भुसावल पैसेंजर ट्रेन को अब एक्सप्रेस में बदल दिया है। इसकी वजह से वह इस स्टेशन पर नहीं रुकती। अब यहां सिर्फ पटरी नजर आएगी, लेकिन आपको एक भी रेलगाड़ी रुकता हुआ नहीं नजर आएगा।