फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   indian mango price london viral video women desi style sale

Viral: लंदन की सड़कों पर देसी अंदाज में आम बेचती दिखी भारतीय महिला, इतनी है कीमत, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 02 May 2026 05:10 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: Dharmendra Kumar Singh Updated Sat, 02 May 2026 05:10 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा है। इस एक भारतीय महिला देसी अंदाज में लंदन की सड़कों पर आम बेचती हुई दिख रही है। 

विज्ञापन
indian mango price london viral video women desi style sale
लंदन की सड़कों पर देसी अंदाज में आम बेचती दिखी भारतीय महिला - फोटो : Instagram

विस्तार

Viral Video: आम के मौसम की शरुआत हो चुकी है। भारत समेत पूरी दुनिया में आम खाना लोग पसंद करते हैं। भारतीय आम की दुनियाभर में मांग है। लोगों के मन में हमेशा सवाल रहता है कि भारत में सस्ते दाम पर मिलने वाले आम की कीमत विदेशों में कितनी होती होगी। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक भारतीय महिला आम बेचते हुए दिख रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो में महिला बिल्कुल देसी अंदाज में आप बेच रही है।
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि ठेले पर आम रखे हुए हैं और एक भारतीय महिला आम बेचने के लिए आवाज लगा रही है आम ले लो आम ले लो। स्टोर में केसर और अल्फांसो जैसे भारतीय आम रखे हैं। आम की कीमत लोगों का ध्यान खींच रही है। केसर की कीमत करीब 16 पाउंड प्रति दर्जन और अलफांसो करीब 18 पाउंड प्रति दर्जन बिक रहा है। यह वीडियो लंदन का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Alert Memes: इमरजेंसी अलर्ट का सायरन सुनकर बढ़ी लोगों को धड़कने, अब सोशल मीडिया पर मीम्स के जरिए बयां किया हाल


कितना है भारत और लंदन में मिलने आम की कीमत में फर्क? 

अगर आप भारत से इन कीमतों की तुलना करेंगे, तो अंतर बिल्कुल साफ दिखाई देगा। भारत में आम की कीमत आमतौर पर 40 से 100 रुपये प्रति किलो होती है, तो प्रीमियम अल्फांसो आम 700 से 2000 रुपये प्रति दर्जन तक बिकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार, खासकर लंदन में केसर और अल्फांसो आम 1500 से लेकर 3000 रुपये या उससे अधिक कीमत में प्रति दर्जन तक बिकते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Gayatri - The Farmer’s Store (@gayatri_farmers_store)




Polar Bear: सफेद बर्फ से दिखने वाले ये भालू असल में होते हैं काले, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान

क्यों विदेश में महंगा बिकता है आम? 

विदेशों में इम्पोर्ट लागत, एयर कार्गो, पैकेजिंग और सीमित होने से आम की कीमत ज्यादा होती है। भारतीय आमों की क्वालिटी और स्वाद के कारण विदेशों में इनकी मांग भी अधिक रहती है। इसकी वजह से ही भारत में कम कीमत पर मिलने वाला आम, लंदन पहुंचते-पहुंचते 2 से 4 गुना तक महंगा हो जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed