{"_id":"689ddc3bf67ee2da8904eace","slug":"in-school-the-teacher-taught-the-desh-rangeela-dance-to-the-little-girls-video-goes-viral-on-internet-2025-08-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: स्कूल में मास्टर जी ने नन्ही बच्चियों को सिखाया देश रंगीला डांस, स्टेप्स देख लोग बोले- वाह सर जी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: स्कूल में मास्टर जी ने नन्ही बच्चियों को सिखाया देश रंगीला डांस, स्टेप्स देख लोग बोले- वाह सर जी
Thu, 14 Aug 2025 06:25 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 14 Aug 2025 06:25 PM IST
सार
Viral Video: फंक्शन के दिन सभी छात्र मंच पर होने वाले कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभक्ति गीतों पर डांस परफॉर्मेंस सबसे खास आकर्षण होते हैं। इन कार्यक्रमों में एक गाना ऐसा है, जो लगभग हर साल जरूर बजता है, ‘देश रंगीला’।
विज्ञापन
'देश रंगीला' पर मास्टर जी का डांस
- फोटो : इंस्टाग्राम @esrilesk
विस्तार
भारत में 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का जश्न एक हफ्ता पहले से ही स्कूलों में शुरू हो जाता है। इस समय हर तरफ तैयारी का माहौल होता है। बच्चे और टीचर मिलकर बड़े जोश के साथ फंक्शन की तैयारी करते हैं। कोई देशभक्ति के गाने और डांस की रिहर्सल में व्यस्त होता है तो कोई जोशभरी स्पीच तैयार करता है। स्कूल का हर कोना उत्साह और उमंग से भर जाता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
फंक्शन के दिन सभी छात्र मंच पर होने वाले कार्यक्रमों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। देशभक्ति गीतों पर डांस परफॉर्मेंस सबसे खास आकर्षण होते हैं। इन कार्यक्रमों में एक गाना ऐसा है, जो लगभग हर साल जरूर बजता है, ‘देश रंगीला’। इस गाने के बिना 15 अगस्त का जश्न अधूरा सा लगता है। आमतौर पर लड़कियों का एक ग्रुप इस गाने पर डांस करता है। इसे देखकर दर्शकों को अपने स्कूल के दिन याद आ जाते हैं, जब वे खुद ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेते थे।
विज्ञापन
टीचर छात्रों के साथ नाचता हुआ दिखाई दिया
इसी गाने से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीचर अपने छात्रों को ‘देश रंगीला’ गाने पर डांस सिखा रहे हैं। टीचर खुद स्टेप्स करके दिखाते हैं और बच्चे उन्हें पूरी लगन से कॉपी करते हैं। बच्चों के चेहरे पर मुस्कान और जोश साफ दिखाई देता है। वे एक-दूसरे को चियर भी करते हैं, जिससे पता चलता है कि स्वतंत्रता दिवस के जश्न के लिए वे कितने उत्साहित हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @esrilesk नाम के यूजर ने शेयर किया है। इसे अब तक 4 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर 2 लाख से अधिक लाइक्स और 5 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। यह वीडियो कई लोगों के दिल को छू गया है क्योंकि इसने उन्हें उनके स्कूल के मीठे दिनों की याद दिला दी। कमेंट सेक्शन में लोग टीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। किसी ने लिखा, “इस टीचर को सलाम।” किसी ने उन्हें “बेस्ट डांस टीचर” बताया। एक यूजर ने कहा, “गोएटेड टीचर, इन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।” कई लोगों ने इस पल को “प्योर नॉस्टैल्जिया” यानी मीठी यादें करार दिया। वहीं, एक और कमेंट आया, “स्कूल के दिन, सबसे प्यारी यादें।”

View this post on Instagram