Viral Video: IIT Bombay के लेक्चर हॉल में हुई 'डोगेश भईया' की एंट्री, लोग बोले- यही है असली टॉपर
Viral Video: वीडियो में एक कुत्ता लेक्चर हॉल की टेबल पर खड़ा नजर आता है। कुत्ते इतने आत्मविश्वास के साथ खड़ा है, जैसे वह लेक्चर देने आया हो न कि सुनने।
विस्तार
Dog Enters Iit Bombay Lecture Hall Viral Video: IIT Bombay को 1958 में स्थापित किया गया था। यह भारत के शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों में से एक है, जो अपनी अत्याधुनिक अनुसंधान, विश्व स्तरीय शिक्षा, और शानदार प्लेसमेंट के लिए प्रसिद्ध है। हाल ही में सोशल मीडिया पर लेक्चर हॉल में पहुंचे एक कुत्ते का वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें कुत्ता लेक्चर हॉल की टेबल पर खड़ा नजर आता है। कुत्ते इतने आत्मविश्वास के साथ खड़ा है, जैसे वह लेक्चर देने आया हो न कि सुनने।
वायरल वीडियो की शुरुआत एक लेक्चर हॉल से होती है, जहां छात्र लेक्चर ले रहे होते हैं। लेकिन तभी अचानक लेक्चर हॉल में एक कुत्ता क्लासरूम की टेबल पर बड़े आत्मविश्वास के साथ खड़ा नजर आता है। उसकी बॉडी लैंग्वेज ऐसी है जैसे वह लेक्चर देने आया हो, न कि उसे सुनने। लेक्चर हॉल में मौजूद छात्र भी उसे भगाने की बजाय हंसते हुए इस मजेदार पल का आनंद लेते नजर आते हैं।
लेक्चर हॉल में हुई 'डोगेश भईया' की एंट्री के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @this__piyush नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, आखिरकार डोगेश भाई को IIT बॉम्बे में एक टेबल मिल ही गई। बता दें कि कैंपस में आवारा जानवरों का आना कोई नई बात नहीं है, लेकिन इस कुत्ते का आत्मविश्वास भरा अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया।