फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Human teeth’ found in sausages, dim sum spark major food safety scare in China

Viral News: चीन में रेस्टोरेंट से खरीदे खानों में मिल रहे इंसानी दांत! देशभर में फैली सनसनी

Tue, 21 Oct 2025 03:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Oct 2025 03:25 PM IST
सार

Viral News: चीन मे ऐसा मामला सामने आया है, जिससे देशभर में हडकंप मच गया है। दरअसल, चीन के अलग-अलग जगह बाहर से खरीदे गए खाने में  इंसानी दांत मिले हैं।

विज्ञापन
Human teeth’ found in sausages, dim sum spark major food safety scare in China
चीन में रेस्टोरेंट से खरीदे खानों में मिल रहे इंसानी दांत! - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Viral News: चीन मे ऐसा मामला सामने आया है, जिससे देशभर में हडकंप मच गया है। दरअसल, चीन के अलग-अलग जगह बाहर से खरीदे गए खाने में  इंसानी दांत मिले हैं। लोगों का अनुमान है कि जिस जगह से खाने खरीदे गए वहां पर खाना बनाते समय किसी कर्मचारी के अनजाने में आर्टिफिशियल दांत गिरे होंगे। 

विज्ञापन


चीन की स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, खानें में इंसानी दांत मिलने की घटनाओं से चीन में फूड सेफ्टी से सवाल खड़ हो रहे हैं। बीते दिनों के पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत में एक महिला ने बच्चे के लिए सॉसेज खरीदा था। जब महिला ने बच्चों को सॉसेज खाने के लिए दिया, तो उसमें से तीन आर्टिफिशियल इंसानी दांत मिले।
विज्ञापन


महिला ने ग्रिल्ड सॉसेज एक खुले स्टॉल से खरीदा था। पहले तो दुकानदार ने इस बात से मना कर दिया कि सॉसेज बेचते समय उसमें दांत थे। इसके बाद स्थानीय मार्केट सुपरवाइजर को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा, जिसके बाद स्टोर संचालक ने माफी मांगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Mysterious Island: ऐसा रहस्यमयी आइलैंड, जिसे खरीदने वालों की ऐसी हो गई हालत, जानकर कांप जाएगी रूह

सूप में भी मिला दांत

उसी एक और महिला ने जानकारी दी कि उसके पिता ने एक फेमस सूप स्टोर से सूप खरीदा था, जिसमें दो इंसानी दांत मिले थे। यह मामला दक्षिणी ग्वांगडोंग प्रांत के डोंगगुआन शहर का है। उसने पुष्टि की कि वे दांत उसके पिता के नहीं थे। रेस्टोरेंट ने बताया कि उसके सूप सीधे कंपनी मुख्यालय से सप्लाई होते हैं। स्टोर ने यह साफ नहीं किया कि सूप में ये दांत कैसे पहुंचे। 


Viral Video: हिरण के पीछे तूफानी रफ्तार में भागा चीता, फिर हुआ कुछ ऐसा कि देखकर हर कोई है हैरान, वीडियो वायरल

केक में मिला दांत 

ऐसे ही शंघाई के एक और रेस्टोरेंट से एक शख्स ने केक खरीदा था, जिसमें एक आर्टिफिशियल मानव दांत मिला। इस दांत को धातु के पेंच के कारण पहचान लिया गया कि वह कृत्रिम है। जिस रेस्टोरेंट चेन से खाने के सामानों में दांत मिले हैं, उसके चीन के 20 से अधिक शहरों में 50 से अधिक शाखाए हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस रेस्टोरेंट चेन को उच्च-गुणवत्ता और सुरक्षित खाद्य पदार्थों के लिए जाना जाता है। महिला की शिकायत के बाद रेस्टोरेंट ने खराब केक के बदले 1,000 युआन (140 अमेरिकी डॉलर) का मुआवजा देने की पेशकश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed