फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   How do magicians make pigeons come out of their hats This video finally revealed the secret Know here

Viral Video: जादूगर टोपी से कैसे निकालते हैं कबूतर? आखिर इस वीडियो ने राज से उठा ही दिया पर्दा, जानें

Tue, 28 Oct 2025 12:38 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 28 Oct 2025 12:38 PM IST
सार

Viral Video: दरअसल ये वीडियो दिखाता है कि असली जादू टोना कुछ नहीं सब हाथों की सफाई और दिमाग की चाल है। वीडियो में एक जादूगर सड़क किनारे लोगों को अपना खेल दिखा रहा है, उसके हाथ में एक बड़ी सी काली टोपी है वही टोपी, जिसमें से कुछ ही देर में कबूतर निकलने वाला है।

विज्ञापन
How do magicians make pigeons come out of their hats This video finally revealed the secret Know here
जादूगर कैसे निकालते हैं टोपी से कबूतर - फोटो : इंस्टाग्राम @ajayjhorarbani

विस्तार

जादूगरों का खेल देखने का मजा ही कुछ और होता है उनके करतब ऐसे होते हैं कि आंखों के सामने ही सब कुछ होता है, लेकिन फिर भी समझ नहीं आता कि उन्होंने किया क्या कभी किसी चीज को गायब कर देते हैं तो कभी किसी चीज को अचानक सामने ला देते हैं। अब जरा सोचिए आपने कई बार किसी जादूगर को टोपी से कबूतर निकालते देखा होगा ना उस वक्त दिमाग घूम जाता है कि आखिर ये कैसे कर लिया। इसने पर अब सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने इस रहस्य से पर्दा हटा दिया है। आइए जानते हैं कैसे।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल ये वीडियो दिखाता है कि असली जादू टोना कुछ नहीं सब हाथों की सफाई और दिमाग की चाल है। वीडियो में एक जादूगर सड़क किनारे लोगों को अपना खेल दिखा रहा है, उसके हाथ में एक बड़ी सी काली टोपी है वही टोपी, जिसमें से कुछ ही देर में कबूतर निकलने वाला है। जादूगर पहले अपनी जेब से एक सफेद रूमाल निकालता है और उसे सबके सामने टोपी के अंदर डाल देता है। लोग हैरानी से देख रहे हैं कि अब आगे क्या होगा कुछ ही सेकंड बाद वो उसी टोपी से एक जिंदा कबूतर निकाल लेता है। सब लोग दंग रह जाते हैं कि रूमाल कबूतर में कैसे बदल गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Ajay Singh Jhorar (@ajayjhorarbani)

विज्ञापन
विज्ञापन



दिमाग का है सारा खेल
लेकिन असली खेल वहीं छिपा हुआ था टोपी के अंदर दरअसल जादूगर ने पहले से ही उस टोपी में एक कबूतर छिपा रखा था टोपी के नीचे एक खास कंपार्टमेंट बना हुआ था, जिसमें कबूतर छिपा रहता है, जब वो रूमाल डालने का नाटक करता है तो असल में ध्यान भटकाने के लिए वो ये करता है ताकि किसी को शक न हो फिर सही टाइम पर वो कबूतर को बाहर निकाल लेता है यानी पूरा खेल टाइमिंग और हाथ की सफाई का है अब समझ आया ना कि जादू नहीं ट्रिक है पूरी।

लोगों को पसंद आया वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ajayjhorarbani नाम की आईडी से शेयर किया गया है अब तक इस वीडियो को 9 मिलियन यानी करीब 90 लाख बार देखा जा चुका है। 30 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक भी किया है और खूब सारे कमेंट्स किए हैं। किसी ने लिखा आज तो राज खुल गया कि टोपी से कबूतर कैसे निकलते हैं। तो किसी ने कहा जादू भी एक कला है जो हर किसी को नहीं आती। एक यूजर ने तो बड़ी अच्छी बात लिखी सबकी अपनी रोजी रोटी है। ये आदमी भी तरकीब से कमा रहा है न चोरी कर रहा है न डकैती। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा जादूगर खुद कहते हैं कि ये असली जादू नहीं बस हाथों की सफाई है। अगर वाकई जादू होता तो हम सब घर बैठकर पैसे बना लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed