फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   he is honesty Bardhan nation returned 'wads of currency notes' rashtravardhan

ये हैं ‘ईमानदारी के राष्ट्र वर्धन’, लौटाई दी ‘नोटों की गड्डी’

Thu, 27 Oct 2016 09:52 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 27 Oct 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
he is honesty Bardhan nation returned 'wads of currency notes' rashtravardhan
ये हैं वो शख्स जिन्होंने लौटा दी सड़क पर पड़ी मिली लक्ष्मी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के राष्ट्र वर्धन दीक्षित ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। इन महाशय को सड़क पर नोटों की गड्डी पड़ी मिल गई राहगीरों से इस बारे में पूछने के बाद राष्ट्रवर्धन खुद पुलिस के पास पूरी रकम लेकर पहुंच गये। जिस व्य्कित के पैसे गिरे थे वह ढूंढता हुआ पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में राष्ट्रवर्धन ने नोटों की गड्डियां लौटा दीं। 
विज्ञापन

 

राष्ट्रवर्धन की पनकी पड़ाव के पास परचून की दुकान है। गुरुवार सुबह वह किसी काम से जा रहे थे तभी रास्ते में पांच सौ रुपये की गड्डी पड़ी मिल गई। गिनने के बाद रकम 18500 रुपये निकली। नोट गिनने के बाद राष्ट्र वर्धन ने वहां आसपास लोगों से पूछा कि जिस किसी व्यक्ति के रुपये गिरे हों वह आकर ले जाए। यह सुनकर वहां पर लोगों का तांता लग गया। हर कोई खुद को रास्ते में पड़ी नोटों की गड्डी का मालिक बताकर रुपये मांगने लगा। हालात बिगड़ते देख राष्ट्रवर्धन ने पास की चौकी में जाकर नोटों की गड्डी जमा कर दी। थोड़ी ही देर बाद एक शख्स नोटों की गड्डी के बारे में पूछता हुआ पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी में जांच-पड़ताल और पूछताछ के बाद 18500 रुपये राष्ट्रवर्धन ने ट्रक ड्राइवर दीप सिंह को सौंप दिये। चौकी में लोगों की भीड़ लगी हुई थी हर कोई राष्ट्र वर्धन की तारीफ कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed