{"_id":"693fef9ca861c72c770f77d9","slug":"high-voltage-drama-in-saket-court-lawyer-repeatedly-slaps-policeman-video-goes-viral-2025-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: साकेत कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वकील ने पुलिसकर्मी को मारे लगातार थप्पड़, वीडियो वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: साकेत कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा, वकील ने पुलिसकर्मी को मारे लगातार थप्पड़, वीडियो वायरल
Mon, 15 Dec 2025 05:01 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 15 Dec 2025 05:01 PM IST
सार
Viral Video: वायरल वीडियो के बारे में कहा जा रहा है कि यह साकेत कोर्ट परिसर का है, जहां एक वकील बाइक पर बैठे पुलिसकर्मी पर अचानक हाथ उठाता नजर आता है।
विज्ञापन
पूरे समय शांत रहता है पुलिसकर्मी
- फोटो : इंस्टाग्रामdigital_trends3
विस्तार
आमतौर पर सड़क पर या थाने-कचहरी के चक्कर में आम आदमी के साथ बदसलूकी की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसने लोगों को हैरान भी किया है और परेशान भी। वजह यह है कि इस बार पिटने वाला कोई आम शख्स नहीं, बल्कि वर्दी में मौजूद एक पुलिसकर्मी है। और हैरानी की बात यह भी है कि यह सब अदालत परिसर में हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह साकेत कोर्ट परिसर का है। क्लिप में देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी बाइक पर बैठा हुआ है। तभी एक वकील वहां आता है और बिना किसी लंबी बहस या बातचीत के सीधे उस पर हाथ उठाना शुरू कर देता है। एक के बाद एक वह पुलिसकर्मी को जोरदार थप्पड़ मारता है। आसपास कई लोग खड़े दिखाई देते हैं, लेकिन कोई भी बीच-बचाव करता नजर नहीं आता। सभी बस तमाशा देखते रहते हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पूरे समय शांत रहता है पुलिसकर्मी
वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिसकर्मी पूरे समय शांत रहता है। वह न तो जवाबी कार्रवाई करता है और न ही खुद को बचाने की कोशिश करता है। वकील केवल थप्पड़ों तक ही नहीं रुकता, बल्कि कोहनी से पुलिसकर्मी की पीठ पर भी वार करता है। कुछ सेकंड तक यह सब चलता रहता है और फिर पुलिसकर्मी बाइक स्टार्ट कर वहां से निकलने लगता है।
लोगों ने फोन में कैद किया वीडियो
लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं होता। जैसे ही पुलिसकर्मी वहां से जाने लगता है, वकील गुस्से में अपना हेलमेट उठाकर उसकी तरफ फेंक देता है। गनीमत रहती है कि हेलमेट पुलिसकर्मी को नहीं लगता और बाइक से जा रहे जवान को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंचती। पूरी घटना किसी वहां मौजूद व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रही है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर digital_trends3 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों की संख्या में लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग इस घटना को लेकर अलग-अलग तरह की राय दे रहे हैं।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कुछ यूजर्स का कहना है कि संभव है पुलिसकर्मी ने पहले कुछ गलत किया हो, लेकिन कानून के दायरे में रहकर ही कार्रवाई होनी चाहिए थी। इस तरह खुलेआम किसी की पिटाई करना सही नहीं है। वहीं कई लोगों ने सवाल उठाया कि अगर अदालत परिसर जैसे स्थान पर ही कानून की मर्यादा टूटेगी तो आम जगहों का क्या हाल होगा। कुछ यूजर्स इस बात पर भी हैरान हैं कि पुलिसकर्मी ने आखिर विरोध क्यों नहीं किया और चुपचाप मार क्यों खाता रहा।