फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनभद्र की तरह बिहार में भी है एक स्वर्ण भंडार, अंग्रेजों की तोप भी नहीं उड़ा पाई गुफा का दरवाजा

Sat, 22 Feb 2020 05:52 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 22 Feb 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
Hidden treasure of magadha empire bimbisara in son bhandar caves rajgir
सोन भंडार गुफा - फोटो : Social media

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में मिला सोने का भंडार अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि बिहार में भी एक जगह सोने का भंडार है, लेकिन वहां से सोना निकालना लगभग नामुमकिन है। दरअसल, वहां एक रहस्यमय दरवाजा है, जिसे आजतक कोई भी खोल नहीं पाया है। कई बार इसे खोलने की कोशिश की गई, लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लगी। 

Hidden treasure of magadha empire bimbisara in son bhandar caves rajgir
सोन भंडार - फोटो : Social media

सोने का यह भंडार बिहार के राजगीर में एक गुफा के अंदर है, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसमें मगध साम्राज्य के सम्राट यानी मौर्य शासक बिम्बिसार का बेशकीमती खजाना छुपा है, जिसे आज तक कोई नहीं खोज पाया है। इसे 'सोन भंडार' के नाम से जाना जाता है। 

Hidden treasure of magadha empire bimbisara in son bhandar caves rajgir
बिंबिसार और गौतम बुद्ध - फोटो : Social media

दरअसल, राजगीर प्राचीन समय में मगध की राजधानी था। यही पर भगवान बुद्ध ने बिम्बिसार को धर्मोपदेश दिया था। यह शहर भगवान बुद्ध से जुड़े स्मारकों के लिए विशेष रूप से जाना जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Hidden treasure of magadha empire bimbisara in son bhandar caves rajgir
बिम्बिसार को जहां कैद किया गया था, उस जेल के अवशेष - फोटो : Social media

हालांकि कुछ लोग इस खजाने को पूर्व मगध सम्राट जरासंघ का भी बताते हैं, लेकिन वहां इस बात के प्रमाण ज्यादा हैं कि यह खजाना बिम्बिसार का ही है, क्योंकि इस गुफा से कुछ दूरी पर उस जेल के अवशेष हैं, जहां अजातशत्रु ने अपने पिता बिम्बिसार को बंदी बना कर रखा था।  

विज्ञापन
Hidden treasure of magadha empire bimbisara in son bhandar caves rajgir
सोन भंडार गुफा - फोटो : Social media

सोन भंडार गुफा में प्रवेश करते ही पहले एक बड़ा सा कमरा आता है। कहते हैं कि यह कमरा खजाने की रक्षा करने वाले सैनिकों के लिए बनाया गया था। इसी कमरे की पिछली दीवार से खजाने तक पहुंचने का रास्ता बना हुआ है, जिसका द्वार एक पत्थर के दरवाजे से बंद किया हुआ है। इस दरवाजे को आज तक कोई नहीं खोल पाया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed