{"_id":"6ae44b7f7a64125d5102cdaa","slug":"heavy-rain-could-not-stop-devotion-varanasi-ganga-aarti-video-goes-viral-2026-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: भीगते रहे पुजारी और भक्त, लेकिन नहीं रुकी गंगा आरती, नजारा देख भावुक हुए लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
वायरल वीडियो: भीगते रहे पुजारी और भक्त, लेकिन नहीं रुकी गंगा आरती, नजारा देख भावुक हुए लोग
Fri, 30 Oct 2026 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:39 PM IST
सार
Viral Video: तेज बारिश के बावजूद बनारस में गंगा आरती देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ डटी रही। पुजारी भी बारिश में भीगते हुए आरती करते नजर आए। प्रियांशु केसरी के शेयर किए इस वीडियो को देखकर लोग आस्था की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने गंगा की सफाई को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
बारिश होती रही, लोग नहीं हटे अपनी जगह से
- फोटो : इंस्टाग्राम@walkwith_prince
विस्तार
बनारस की गंगा आरती का नजारा अपने आप में बेहद खास होता है। मां गंगा की आरती, मंदिरों की घंटियां और मंत्रों की गूंज के बीच पूरा घाट भक्तिमय हो जाता है। लेकिन जब आसमान से तेज बारिश होने लगे, तब आमतौर पर लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए सुरक्षित जगह तलाशने लगते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां तेज बारिश के बावजूद लोगों की भीड़ गंगा आरती देखने के लिए डटी रही। पुजारी भी बारिश के बीच आरती करते नजर आए। इस वीडियो को देखकर कई लोग आस्था और भक्ति की तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन
बारिश होती रही, लोग नहीं हटे अपनी जगह से
वायरल वीडियो में बनारस के घाट पर गंगा आरती होती दिखाई दे रही है। इस दौरान तेज बारिश हो रही है और पुजारी भी बिना किसी छत के भीगते हुए आरती कर रहे हैं। उनके हाथों में जलती हुई आरती और अगरबत्तियां दिखाई देती हैं। वहीं, घाट पर मौजूद लोग भी बारिश की परवाह किए बिना आरती देखते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर बारिश शुरू होते ही लोग छत या किसी सुरक्षित जगह की तलाश करने लगते हैं, लेकिन यहां लोगों का ध्यान सिर्फ गंगा आरती पर है। वे भीगते हुए भी आरती पूरी होने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
View this post on Instagram
A post shared by Priyanshu Keshari || Kashi ||Banaras ||Varanasi (@walkwith_prince)
विज्ञापन
प्रियांशु केसरी ने शेयर किया वीडियो
इस वीडियो को उत्तर प्रदेश के बनारस में रहने वाले प्रियांशु केसरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'चक्रवात अर्नब भी गंगा आरती की दिव्य लय को नहीं रोक सका।' प्रियांशु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बनारस के मंदिरों और यहां की अनदेखी जगहों से जुड़े वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।
वीडियो पर लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे मां गंगा के प्रति लोगों की आस्था और विश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने नजरबट्टू इमोजी के साथ लिखा कि यह देखकर अच्छा लगा कि अगरबत्ती अब भी जल रही हैं। एक और यूजर ने लोगों की आस्था की तारीफ करने के साथ ही गंगा की सफाई को लेकर भी सवाल उठाया। उसने लिखा कि काश, लोगों में मां गंगा को साफ रखने के लिए भी इतनी ही लगन होती।
आस्था के साथ गंगा की सफाई भी जरूरी
वीडियो ने जहां लोगों की धार्मिक भावनाओं को छुआ है, वहीं गंगा की सफाई को लेकर एक जरूरी बात भी सामने रखी है। पूजा-पाठ के बाद फूल, माला और दूसरी पूजन सामग्री को नदी में बहाने के बजाय निर्धारित जगह पर रखना चाहिए। इससे गंगा को साफ रखने में मदद मिल सकती है। मां गंगा के प्रति सच्ची श्रद्धा दिखाने का एक तरीका उनकी स्वच्छता का ध्यान रखना भी है।