फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   funny railway station names in india after listening name you can not stop your laughter

अजब-गजब: भारत के इन रेलवे स्टेशनों का है अजीबो-गरीब नाम, जिनके नाम सुनकर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

Thu, 15 Feb 2024 10:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 15 Feb 2024 10:55 AM IST
सार

भारत के कुछ स्टेशनों के अजीबो-गरीब नाम हैं जिनको पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये नाम सुनकर आपके मन में सवाल खड़ा होगा आखिर इनका नाम किसने रखा है। 

विज्ञापन
funny railway station names in india after listening name you can not stop your laughter
भारत के इन रेलवे स्टेशनों का है अजीबोगरीब नाम - फोटो : iStock

विस्तार

भारत की लाइफ लाइन कही जाने वाली भारतीय रेल से लाखों लोग एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पहुंचते हैं। भारत में हजारों रेलवे स्टेशन हैं और इनके अलग-अलग नाम हैं। इनमें से भारत के कुछ स्टेशनों के अजीबो-गरीब नाम हैं जिनको पढ़ने के बाद अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। ये नाम सुनकर आपके मन में सवाल खड़ा होगा आखिर इनका नाम किसने रखा है? आइए ऐसे ही कुछ रेलवे स्टेशन के नामों के बारे में जानतें हैं...

विज्ञापन


बीबीनगर रेलवे स्टेशन 

यह रेलवे स्टेशन दक्षिण-मध्य रेलवे के विजयवाड़ा डिवीजन में पड़ता है। तेलंगाना के भुवानीनगर जिले में बीबीनगर स्टेशन स्थित है। हालांकि इस स्टेशन के नाम से किसी व्यक्ति से कोई संबंध नहीं है। यहां पर पैसेंजर ट्रेनें रुकती हैं। 
विज्ञापन


बाप रेलवे स्टेशन

इस स्टेशन का नाम पढ़कर लग रहा होगा ये सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन होगा, लेकिन यह एक छोटा सा स्टेशन है। यह रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर में पड़ता है। 
 
नाना रेलवे स्टेशन

बाप के अलावा नाना रेलवे स्टेशन भी है। यह स्टेशन राजस्थान के सिरोही पिंडवारा नामक जगह पर है। नाना स्टेशन से सबसे नजदीक स्टेशन उदयपुर है। 

साली 

ये रेलवे स्टेशन राजस्थान के जोधपुर जिले में पड़ता है। अजमेर से करीब 53 किलोमीटर दूर है और उत्तरी-पश्चिमी रेलवे में पड़ता है। 

काला बकरा 

यह रेलवे स्टेशन पंजाब के जालंधर जिले में स्थित है। यह स्थान गुरबचन सिंह नामक सैनिक के लिए जाना जाता है। ब्रिटिश शासन के दौरान अंग्रेजों ने गुरुबचन सिंह को सम्मानित किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवाना

यह रेलवे स्टेशन हरियाणा के पानीपत में स्थित है। इस स्टेशन के नाम को पढ़कर लोगों की हंसी जरूर छूट जाती होगी। 

ओढ़निया चाचा 

लीजिए अब बाप के बाद चाचा भी आ गए। यह स्टेशन उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर डिवीजन में आता है। राजस्थान के पोखकर के पास यह स्टेशन स्थित है।

बिल्ली जंक्शन 

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बिल्ली जंक्शन स्थित है। इसके साथ ही यह एक छोटा सा गांव भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed