फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   First hit an elderly man riding a scooter then he reversed and drove over him with a Thar Video goes viral

Viral Video: स्कूटी सवार बुजुर्ग को पहले तो मारी टक्कर, फिर रिवर्स लेकर चढ़ाई थार, शख्स की हालत नाजुक

Tue, 29 Jul 2025 05:08 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 29 Jul 2025 05:08 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो हैवानियत की मिसाल देती है। पहले तो आदमी ने बुजुर्ग आदमी को टक्कर मारी इसके बाद वह गाड़ी से उतरा और घायल बुजुर्ग को गालियां दीं और अपनी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन
First hit an elderly man riding a scooter then he reversed and drove over him with a Thar Video goes viral
थार ने बुजुर्ग आदमी को रौंदा - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

जम्मू से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। यह घटना इतनी भयानक है कि इसे देखकर हर किसी की रूह कांप गई है। गांधीनगर से ग्रीन बेल्ट पार्क की ओर जाने वाली सड़क पर एक बुजुर्ग अपनी स्कूटी पर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार एक थार एसयूवी आई और बुजुर्ग को टक्कर मार दी। सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। लेकिन जो बात सबसे चौंकाने वाली है, वो ये कि टक्कर के बाद थार चालक वहीं नहीं रुका। उसने गाड़ी को पीछे लिया और दोबारा बुजुर्ग के ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो हैवानियत की मिसाल देती है। पहले तो आदमी ने बुजुर्ग आदमी को टक्कर मारी इसके बाद वह गाड़ी से उतरा और घायल बुजुर्ग को गालियां दीं और अपनी गाड़ी लेकर वहां से फरार हो गया। लोगों ने तुरंत घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत बहुत नाजुक है और इलाज जारी है। बुजुर्ग के परिवार वालों का कहना है कि यह कोई सड़क हादसा नहीं था, बल्कि जान से मारने की कोशिश थी। उनका आरोप है कि आरोपी ने जानबूझकर दो बार गाड़ी से टक्कर मारी। इसलिए वे सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


परिवारवालों ने की कार्रवाई की मांग
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनन आनंद के रूप में हुई है। हालांकि वह घटना के बाद से फरार है, लेकिन उसकी थार गाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। साथ ही पुलिस ने उसके पिता राजिंदर आनंद को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पीड़ित बुजुर्ग को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो देखकर लोग हुए हैरान
यह घटना सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक साजिश लगती है। एक व्यक्ति ने इतनी क्रूरता दिखाई कि घायल बुजुर्ग को दो बार गाड़ी से टक्कर मारी और फिर उसे अपशब्द कहकर भाग गया। अब पूरे शहर में इस घटना को लेकर गुस्सा है और लोग मांग कर रहे हैं कि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर सख्त सजा दी जाए। इस भयानक घटना ने सबकी आंखें खोल कर रख दी है। हालांकि, लोगों ने जल्द ही आरोपी के गिरफ्तार होने की डिमांड भी कर दी है ताकि उसे जल्द से जल्द सजा हो।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed