फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Father and son danced on stage in joy of becoming a father video went viral

Viral Video: बाप-बेटे की जुगलबंदी ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, पिता और दादा बनने कि नहीं देखी होगी ऐसी खुशी

Tue, 01 Apr 2025 03:26 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 01 Apr 2025 03:26 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों बाप बेटे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दोनों पिता-पुत्र स्टेज पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को अब तक 67 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Father and son danced on stage in joy of becoming a father video went viral
बाप-बेटे ने साथ में किया जबरदस्त डांस - फोटो : Instagram/@samadritaa._

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पिता बनने की खुशी में एक बेटा और दादा बनने की खुशी में एक पिता स्टेज पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर यह कहा जा सकता है कि यह प्रोग्राम नए बच्चे के जन्म की खुशी में आयोजित किया गया है। लोग इस वीडियो को देखकर न केवल खुश हो रहे हैं, बल्कि भर-भर के बधाइयां दे रहे हैं। साथ ही इस डांस वीडियो को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि सिर्फ 7 दिनों में ही इस वीडियो को 67 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Anchor Sam 🎤 (@samadritaa._)




स्टेज पर दिखा खुशी का जश्न
वीडियो में एक खूबसूरत सीन नजर आता है, जहां एक युवा बेटा 'पापा मैं पापा बन गया' गाने पर अपने पिता के साथ थिरक रहा है। स्टेज को बच्चों की थीम से सजाया गया है, जो इस मौके को और खास बनाता है। बेटा नए पिता बनने की खुशी में झूम रहा है, तो वहीं उसके पिता, जो अब दादा बन गए हैं, बेटे के डांस स्टेप्स के साथ ताल मिलाते हुए उत्साह से नाच रहे हैं। दोनों की जोड़ी इतनी शानदार लग रही है कि देखने वाले उनकी ऊर्जा और खुशी की खूब तारीफ कर रहे हैं। पिता-पुत्र की ये जुगलबंदी देखकर यूजर्स भी दांतों तले उंगलिया दबा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Zara Hatke: कछुए को देखकर आंखे फाड़कर देखती रही बल्ली, तभी बीच में टपक पड़ा कुत्ता और फिर...

कैप्शन ने बढ़ाया उत्साह
दरअसल, यह वीडियो सिर्फ डांस का परफॉर्मेंस नहीं है बल्कि ये उससे कहीं ज्यादा है। यह उस खुशी को दर्शाता है, जो एक नए सदस्य के आने से पूरे परिवार में फैलती है। बेटे का अपने पिता के साथ इस तरह डांस करना और पिता का अपने बेटे के साथ कदम मिलाना नई पीढ़ी और पुरानी पीढ़ी के बीच के खूबसूरत रिश्ते को दर्शाता है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'पापा और दादा बनने की खुशी का एलान ऐसे करो कि लोग याद रखें।' बाप-बेटे की यह जोड़ी नए मेहमान के स्वागत में जिस तरह से मस्ती और खुशी के साथ नाच रही है, वह वाकई लोगों के लिए एक यादगार पल बन गया है।

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: दिल्ली मेट्रो में नहीं देखा होगा ऐसा क्लेश, कैमरामैन ने खुद कहा- 'भइया अब तो वायरल हो जाओगे आप'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो इंटरनेट पर आते ही वायरल हो गया। लोग इसे देखकर भावुक हो रहे हैं और साथ ही इस जोड़ी की मस्ती की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं और कमेंट्स में बधाइयों की झड़ी लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दादा और पापा की जोड़ी ने तो कमाल कर दिया, बधाई हो!' वहीं, दूसरे ने कहा, 'ऐसी खुशी हर परिवार में होनी चाहिए।' कुछ लोगों ने इस डांस को 'सबसे प्यारा सेलिब्रेशन' कहा है। अधिकतर लोग इस वीडियो को पिता बनने कि खुशी में अब तक का सबसे बेस्ट वीडियो बता रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @samadritaa._ नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 67 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 2 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed