फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Delhi Metro kalesh video cameraman said Brother now you should go viral in hindi

Ajab Gajab: दिल्ली मेट्रो में नहीं देखा होगा ऐसा क्लेश, कैमरामैन ने खुद कहा- 'भइया अब तो वायरल हो जाओगे आप'

Tue, 01 Apr 2025 12:15 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 01 Apr 2025 12:15 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें सीट को लेकर एक आदमी और एक महिला के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Delhi Metro kalesh video cameraman said Brother now you should go viral in hindi
दिल्ली मेट्रो का क्लेश वीडियो - फोटो : X/@gharkekalesh

विस्तार

Ajab Gajab: दिल्ली मेट्रो एक बार फिर सुर्खियों में है और इस बार वजह है एक ऐसा वायरल वीडियो है जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। वैसे तो दिल्ली मेट्रो के क्लेश के वीडियो, डांस के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। मगर इस बार जो वीडियो वायरल हो रहा है इसमें मेट्रो के अंदर सीट को लेकर एक आदमी और एक महिला के बीच तीखी बहस होती दिख रही है। इस क्लेश का मजेदार मोड़ तब आता है, जब वीडियो बना रही लड़की खुद कहती है, 'भइया अब तो वायरल हो जाओगे आप!' इस वीडियो को देखकर अधिकतर लोग दिल्ली मेट्रो में रोजाना हो रहे भीड़ पर सवाल उठा रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन


विज्ञापन


क्लेश की शुरुआत
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि लोग सीट पर बैठे हैं और उनके सामने कुछ लड़कियां खड़ी होकर जा ट्रेवल कर रही हैं। अगले ही फ्रेम में वीडियो में शोर सुनाई देने लगता है। इसी बीच सीट पर बैठा शख्स गुस्से में बोलता है, 'ओ लेडीज, लोगों की इंसल्ट हो रही है यहां पर।' उसकी बात सुनकर सामने खड़ी एक महिला उसका मजाक उड़ाते हुए जवाब देती है, जिससे बहस और गर्म हो जाती है। शोर और तर्क-वितर्क के बीच मेट्रो का माहौल गरमा जाता है। तभी एक अन्य शख्स बीच में आकर उस आदमी को शांत करने की कोशिश करता है और उसे सीट से उठाने की कोशिश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: किचन से अचानक छू मंतर हुआ रोटी! महिला का ये वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

'मेरा स्टेशन आ गया'
आदमी जैसे ही सीट से उठता है, महिला उसे तंज कसते हुए कहती है, 'नहीं-नहीं, बैठो ना।' इस पर वह जवाब देता है, 'मेरा स्टेशन आ गया।' मगर इतने से बात खत्म नहीं होती। दोनों के बीच बहस जारी रहती है और मामला और दिलचस्प हो जाता है। वीडियो में आगे एक दूसरी महिला की आवाज सुनाई देती है, जो आदमी को समझाते हुए कहती है, 'बड़े होकर शराफत दिखाओ।' इस सलाह पर वह तपाक से जवाब देता है, 'इनसे बड़ा हूं मैं?' तभी पहली महिला तुरंत पलटवार करती है, 'वो तो दिख गया कि कौन बड़ा है।' यह संवाद वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा बन जाता है। इन सब बहस के बीच ध्यान देने वाली बात यह रहती है कि शख्स जिस अंदाज में बात कर रहा है वो देखने लायक है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: टीचर ने तेजी से कॉपी चेक करने के लिए भिड़ाया ऐसा तिकड़म, चीते की रफ्तार से दिए नंबर, देखें वीडियो

लोगों नें दी प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'दिल्ली मेट्रो अब ड्रामे का अड्डा बन गई है।' वहीं, दूसरे ने कहा, 'क्या वह शख्स महिला के सीट पर बैठा था, जो उसे जबरदस्ती उन लोगों ने उठा दिया?।' कुछ लोगों ने इसे मेट्रो की रोज की कहानी बताते हुए हल्के में लिया, तो कुछ ने यात्रियों के व्यवहार पर सवाल उठाए। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही डेढ़ हजार लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed