{"_id":"698db48688bd85a50102d55c","slug":"epstein-files-jeffrey-epstein-last-phone-call-karyna-shuliak-will-beneficiary-2026-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Epstein Files: एपस्टीन की वसीयत में किस महिला का लिखा है नाम? आत्महत्या से पहले की थी बात","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Epstein Files: एपस्टीन की वसीयत में किस महिला का लिखा है नाम? आत्महत्या से पहले की थी बात
Thu, 12 Feb 2026 04:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Thu, 12 Feb 2026 04:38 PM IST
सार
Epstein Files: जेफरी एपस्टीन नाबालिगों को गंदे काम करने के लिए मजबूर करने और उनका फायदा उठाने का दोषी था। उस कई नए आरोप लगे, जिसकी सुनवाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही जेल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एपस्टीन की वसीयत में किस महिला का लिखा है नाम?
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Epstein Files: दुनियाभर में एपस्टीन फाइल्स तहलका मचाया है। इन दिनों हर तरफ जेफरी एपस्टीन की चर्चा हो रही है। एपस्टीन फाइल्स में एक महिला का जिक्र है, उससे आखिरी समय में जुड़ी हुई थी। अपनी मौत से कुछ घंटे पहले एपस्टीन ने इसी महिला से बात की थी। एपस्टीन की काली दुनिया का राज सामने आने के बाद उसके वफादारों और सहयोगियों ने उसे छोड़ दिया, तब भी यह महिला उससे जुड़ी हुई थी।
विज्ञापन
एपस्टीन ने 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले उसने आखिरी फोन कॉल एक बेलारूसी डेंटिस्ट को किया था। इस डेंटिस्ट का नाम कैरीना शुलियाक था, जिसकी पहली मुलाकात एपस्टीन से 2010 में बेलारूस के मिन्स्क में हुई थी। उस समय वह सिर्फ 20 वर्ष की थी और दोनों की परिचित एक रूसी महिला ने उन्हें मिलवाया था। फाइलों से खुलासा हुआ है कि एपस्टीन ने जल्द ही उसमें दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया और उसे अपने करीबी लोगों में शामिल कर लिया।
विज्ञापन
एपस्टीन ने बाद में कैरीना को अमेरिका आने में मदद की। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कैरीना शुलियाक, 2012 में कोलंबिया विश्वविद्यालय के डेंटल कॉलेज में दाखिला लेना चाहती थीं। शुरुआत दाखिला नहीं मिल पाया। इसके बाद एपस्टीन ने अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया और दाखिला मिल गया। अमेरिकी न्याय विभाग के दस्तावेजों से यह खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Viral: शादी में सिगरेट-गुटखे से हुआ मेहमानों का स्वागत, लोग बोले- फ्री में ये मिलना किसी रॉयल ट्रीट से कम नहीं
कैसे एपस्टीन ने कराया दाखिला?
एपस्टीन ने डेंटल कॉलेज को 50 लाख से 100 लाख डॉलर का डोनेशन देने का प्रस्ताव दिया। इसके प्रति आभार व्यक्त करते हुए, उस समय के डीन ने शुलियाक के पैतृक देश बेलारूस स्थित उनके पुराने मेडिकल स्कूल से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया।
पूर्व डीन ने एक साक्षात्कार में बताया कि शुलियाक ने वहां अपनी डेंटल केयर की पढ़ाई लगभग पूरी कर ली थी और उन्होंने उनसे उनके रिकॉर्ड मांगे थे। रिकॉर्ड के मुताबिक, शुलियाक ने कोलंबिया में डेंटिस्ट की पढ़ाई के लिए ट्रांसफर छात्रों के लिए सामान्य समय से बाद में दाखिला लिया था।
Viral Video: शेखों की शादी और पार्टी में बांटे जाते हैं सोने के बिस्किट? वीडियो हुआ वायरल, जानिए क्या है सच
कैरीना के लिए कितनी छोड़ी थी संपत्ति?
माना जाता है कि 36 वर्ष कैरीना शुलियाक न्यूयॉर्क में रहती हैं। एपस्टीन ने आखिरी कॉल उनको ही किया था। एपस्टीन ने 2019 में जेल में आत्महत्या करने से पहले कैरीना से बात की थी। एपस्टीन ने अपनी वसीयत में उन्हें 100 मिलियन डॉलर और अपनी 33 कैरेट की हीरे की अंगूठी दी थी। उसने कोलंबिया विश्वविद्यालय में उनकी डेंटिस्ट की पढ़ाई और अन्य का खर्च वहन किया था।
एपस्टीन ने शुलियाक को ट्यूशन फीस के तौर पर 631,000 डॉलर का भुगतान किया था। एपस्टीन फाइल की रिपोर्ट के मुताबिक, कैरीना एपस्टीन की संपत्ति की प्रमुख लाभार्थी थी। कैरीना उनकी प्रेमिका थी और वह एपस्टीन की जिंदगी में एक महत्वपूर्ण स्थान रखती थी।