फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Earth Viral Video have you ever seen how the earth rotates you will be stunned after watching this video

Earth Viral Video: कभी देखा है घूमती हुई धरती? सामने आया अद्भुत वीडियो, देखकर हो जाएंगे हैरान

Tue, 18 Feb 2025 03:25 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Feb 2025 03:25 PM IST
सार

Earth Viral Video: क्या आपने कभी पृथ्वी को घूमते और घूमती हुई पृथ्वी पर दिन-रात होते देखा है? सूर्य की धरती अपनी धूरी पर परिक्रमा करती है। धूरी पर पृथ्वी का एक चक्कर पूरा होने पर दिन और रात होता है, जबकि सूर्य का एक चक्कर पूरा होने पर एक साल पूरा होता है।

विज्ञापन
Earth Viral Video have you ever seen how the earth rotates you will be stunned after watching this video
कभी देखा है घूमती हुई धरती? सामने आया अद्भुत वीडियो - फोटो : X/@wonderofscience

विस्तार

Earth Viral Video: धरती पर प्रकृति के कई अद्भुत रूप देखने को मिलते हैं। कभी-कभी प्रकृति का ऐसा रूप दिखाई देता है, जो बेहद हैरान करने वाला होता है। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई आश्चर्यचकित है। वीडियो को देखकर किसी को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा, क्योंकि वीडियो में कुछ ऐसा नजारा ही दिख रहा है। दरअसल, इस वीडियो में पृथ्वी को घूमते हुए देखा जा सकता है। 

विज्ञापन


क्या आपने कभी पृथ्वी को घूमते और घूमती हुई पृथ्वी पर दिन-रात होते देखा है? सूर्य की धरती अपनी धूरी पर परिक्रमा करती है। धूरी पर पृथ्वी का एक चक्कर पूरा होने पर दिन और रात होता है, जबकि सूर्य का एक चक्कर पूरा होने पर एक साल पूरा होता है। लेकिन धरती पर मौजूद सभी को सबकुछ स्थिर नजर आता है। 
विज्ञापन


कभी उन्हें पृथ्वी घूमते हुए नहीं दिखाई देती है। सिर्फ दिन और रात का पता चलता है। तकनीक के जमाने में अब कुछ भी असंभव नहीं है। कई खगोल वैज्ञानिक इस तकनीक का इस्तेमाल कर टाइमलैप्स (Time-Lapes Video of Earth) के माध्यम से इस तरह के वीडियो सामने लाए हैं, जिसमें आप धरती को घूमती हुई देख सकते हैं। साथ ही दिन रात होते भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Ajab-Gajab: हरियाणा की नर्स ने वृंदावन में की अनोखी शादी, लोगों के बीच बन गई चर्चा का विषय


अब इन दिनों एक ऐसा ही शानदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा। इस वीडियो को एक भारतीय  खगोल वैज्ञानिक डोर्जे आंगचुक ने रिकॉर्ड किया है। उन्होंने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है कि गति में एक दिन- पृथ्वी के घूर्णन को कैद करना। 

Viral Dance Video: दिव्यांग लड़के ने किया धमाकेदार का डांस, वीडियो देखकर हिम्मत और हौसले को करेंगे सलाम



Cobra Viral Video: कोबरा और कोमोडो ड्रैगन के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, देखिए आखिर किसकी होती है जीत

उन्होंने लिखा है कि तारे स्थिर रहते हैं, लेकिन धरती कभी घूमना बंद नहीं करती। मेरा लक्ष्य पूरे 24 घंटे के टाइम-लैप्स को कैद करना था। इसमें दिन से रात और फिर वापस आने के बदलाव को दिखाया गया था। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed