फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   mathura unique wedding Haryana Nurse Marries Laddu Gopal In Unique Ceremony In Vrindavan

Ajab-Gajab: हरियाणा की नर्स ने वृंदावन में की अनोखी शादी, लोगों के बीच बन गई चर्चा का विषय

Mon, 17 Feb 2025 08:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Feb 2025 08:33 PM IST
सार

Ajab-Gajab: ज्योति की उम्र 34 साल है, जो अपने पिता विवेकानंद महाराज और माता वैष्णवी बोरिकर के साथ वृंदावन में रह रही हैं। ज्योति भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त हैं। अब उन्होंने लड्डू गोपाल के साथ शादी कर ली है।

विज्ञापन
mathura unique wedding Haryana Nurse Marries Laddu Gopal In Unique Ceremony In Vrindavan
हरियाणा की नर्स ने वृंदावन में की अनोखी शादी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ajab-Gajab: भारत में शादी का सीजन चल रहा है। इन दिनों से शादी से संबंधित कई खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। अब इस बीच वृंदावन नें हुई एक शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यह अनोखी शादी हरियाणा के सिरसा की रहने वाली ज्योति ने की है। वह पेश से नर्स हैं और बीते एक साल से वृंदावन में रहकर भगवान कृष्ण की भक्ति कर रही है। दरअसल, ज्योति ने अपने प्रिय लड्डू गोपाल से शादी कर ली है। यानी वह भगवना कृष्ण के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। 

विज्ञापन


उनके विवाह में धूमधाम से बारात निकली। सबसे खास बात यह है कि उनके खूबसूरत दूल्हे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। यहां शादी की सभी रस्में निभाई गईं और श्री धाम वृंदावन में हुआ यह विवाह चर्चा का विषय बन गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा की ज्योति भदवार अपने वैवाहिक जीवन से तंग आ चुकी थीं, जिसके बाद उन्होंने भगवान कृष्ण को अपना वर चुना। 
विज्ञापन


ज्योति की उम्र 34 साल है, जो अपने पिता विवेकानंद महाराज और माता वैष्णवी बोरिकर के साथ वृंदावन में रह रही हैं। ज्योति भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त हैं। अब उन्होंने लड्डू गोपाल के साथ शादी कर ली है। विवाह में उनके गुरु डॉक्टर गौतम ने बेटी के रूप में उनका कन्यादान किया। लड्डू गोपाल की बारात में दर्जनों लोग भक्त शामिल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Cobra Viral Video: कोबरा और कोमोडो ड्रैगन के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, देखिए आखिर किसकी होती है जीत


ज्योति की शादी में एक सामान्य विवाह की तरह सभी रस्में निभाई गईं। शादी के लिए ज्योति से मीरा बनीं और वृंदावन के छह शिखर स्थित हरे कृष्णा धाम सोसायटी में पहुंची। यहां पर बैंड-बाजों के साथ विवाह की सभी रस्में पूरी की गईं। इस विवाह में दूर-दूर से रिश्तेदार और उनके सगे संबंधी शामिल हुए। शादी में आए सभी लोग बेहद प्रसन्न थे और उन्होंने मीरा को बधाई दी। 

Viral Dance Video: दिव्यांग लड़के ने किया धमाकेदार का डांस, वीडियो देखकर हिम्मत और हौसले को करेंगे सलाम

मीरा का कहना है कि मुझे रात में जो सपने आते थे, वो दिन की दिन की रोशनी में हकीकत में बदल गए।  शादी के बाद देर शाम ज्योति की विदाई हुई। पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने पालनहार को चुना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed