फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   eagle saved the life of a lion cub viral wildlife video sher ka video

Viral Video: मगरमच्छों के बीच फंसा था शेर का बच्चा, फिर बाज ने ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर लोग हैरान

Mon, 01 Sep 2025 05:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 01 Sep 2025 05:17 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि नदी में एक शेर का बच्चा फंसा हुआ है। नदी में से शेर का बच्चा निकल नहीं पा रहा है और वह कोशिश करने के बाद भी बाहर  नहीं जा पा रहा था।

विज्ञापन
eagle saved the life of a lion cub viral wildlife video sher ka video
मगरमच्छों के बीच फंसा था शेर का बच्चा, फिर बाज ने ऐसे बचाई जान - फोटो : X

विस्तार

Viral Video: शर को जंगल का राजा कहा जाता है। जंगल में शेर से ताकतवर कोई नहीं है, क्योंकि उसने इस बात को साबति किया है। इसलिए ही शेर को जंगल के राजा दर्जा मिला हुआ है। लेकिन कभी-कभी ऐसा होता है कि शेर भी दूसरे जानवरों के चंगुल में फंस ही जाते हैं और उनकी जान खतरे में पड़ जाती है।

विज्ञापन


अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर का बच्चा नदी के बीच फंसा हुआ है और वह एक पत्थर पर खड़ा है। उसे चारों तरफ मगरमच्छों का झुंड तैर रहा है और शिकार करने की फिराक में है। नदी के बाद उसका पिता शेर खड़ा है। हालांकि, इस वीडियो को देखकर पता चलता है कि यह असली नहीं है, बल्कि एआई जनरेटेड है। 
विज्ञापन


वीडियो में दिखाया गया है कि नदी में एक शेर का बच्चा फंसा हुआ है। नदी में से शेर का बच्चा निकल नहीं पा रहा है और वह कोशिश करने के बाद भी बाहर  नहीं जा पा रहा था। पानी में उसके चारों तरफ मगरमच्छों का झुंड है, जो धीरे-धीरे नन्हे शेर की ओर बढ़ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन




Research: इस वजह से 20 वर्षों में हुई 5 लाख लोगों की मौत, शोध में चौंकाने वाला खुलासा, वैज्ञानिकों की चेतावनी

इस बीच वहां पर एक बाज आता है और वो शेर के बच्चे की जान बचा लेता है। वह उड़कर आता है और शेर के बच्चे को पंजे से उठाकर किनारे पर रख देता है और उड़ जाता है। शेर के बच्चे की जान बचा लेता है, वरना अगर वो मगरमच्छों के चंगुल में फंस जाता तो फिर उसकी मौत निश्चित थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Rare Celestial Events: सितंबर में घटेंगी ये दुर्लभ खगोलीय घटनाएं, जानिए भारत में क्या-क्या दिखेगा

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Digital_khan01 नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है और कैप्शन में लिखा है, ‘जब संकट गहरा हो जाए तो राजाओं को भी सहारे की जरूरत पड़ती है, आसमान के राजा ने जमीन के शेर को बचाकर यही साबित किया। इस वीडियो को 6 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा, तो वहीं हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। लोग वीडियो पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed