Funny Video: शादी में हुआ ऐसा ड्रामा, स्टेज पर वरमाला लेकर खड़े रह गए दूल्हा-दुल्हन
Funny Video: इन दिनों शादी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी शुरुआत में सब अच्छा होता है। लेकिन कुछ ही देर में नजारा बदल जाता है और लात घूसे की बारिश होने लगती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन अनोखे और चौंकाने वाले पल अक्सर वायरल होते रहते हैं। शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में सोशल मीडिया पर भी शादी ब्याह के कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो बेहद भावुक करने वाले होते हैं, तो कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिन्हें देखकर अपनी हंसी रोक पाना भी मुश्किल होता है। इन दिनों भी एक ऐसा ही लोटपोट करने वाला वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।
इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने शादी के माहौल में ऐसा हो जाता है कि दूल्हा-दुल्हन भी देखते रह जाते हैं। दरअसल वीडियो में शादी का खूबसूरत नजारा देखने को मिलता है। स्टेज सजा हुआ है, दूल्हा और दुल्हन आमने-सामने खड़े हैं और उनके हाथों में वरमाला है।
माहौल खुशियों से भरा हुआ है और सभी मेहमान इस खास पल को देखने के लिए सामने कुर्सियों पर बैठे हैं। लेकिन अगले ही पल नजारा बदल जाता है। जैसे ही दोनों एक-दूसरे को माला पहनाने वाले होते हैं, तभी अचानक सामने बैठे दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो जाती है। शुरुआत में यह सिर्फ बहस लगती है, लेकिन कुछ ही सेकंड में मामला बढ़कर हाथापाई तक पहुंच जाता है।
देखें वीडियो
Kalesh b/w Two bois during Marriage ceremony: pic.twitter.com/Gib7c7l8eQ
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) April 30, 2026
आसपास मौजूद लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों व्यक्ति किसी की सुनने को तैयार नहीं होते। वहीं स्टेज पर खड़े दूल्हा-दुल्हन भी कुछ पल के लिए असमंजस में पड़ जाते हैं और इस अप्रत्याशित घटनाक्रम को बस देखते रह जाते हैं। उनकी वरमाला की रस्म जैसे कुछ देर के लिए रुक ही जाती है। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए आगे क्या हुआ, यह साफ नहीं हो पाता। लेकिन इतना जरूर है कि यह घटना शादी के उस खास पल को पूरी तरह बदल देती है।
इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर @gharkekalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक 15 हजार से भी अधिक लोग देख चुके हैं। साथ ही लोग इस पर मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
Accident Video: सड़क पर खड़ी कार पर अचानक आ गिरे दो शख्स, खतरनाक दुर्घटना का वीडियो देख सहम गए लोग
Arctic Polar Bears: इंसानों से क्यों संपर्क बढ़ा रहे हैं पोलर बियर, वैज्ञानिकों ने नए शोध में किया खुलासा
Viral video: बच्चे की जान बचाने के लिए चलती ट्रेन के नीचे आया पिता, भयानक दृश्य देखकर थम जाएंगी सांसे
Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए हुई ऐसी झड़प, लड़की ने जड़ दिया शख्स को थप्पड़