Viral Post: क्या आपको पता है कि पति-पत्नी के बीच में भी होता है सीजफायर? इस जोक को पढ़कर आ जाएगा समझ
Viral Joke on Social Media: हाल ही में एक मजेदार जोक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो पति-पत्नी के रिश्ते और 'सीजफायर' से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के जोक्स की भरमार है, और लोग इन्हें पढ़कर दिल खोलकर हंसते हैं। वायरल हो रहा यह जोक भी कुछ ऐसा ही है, जिसे पढ़कर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। जितने लोगों के पास स्मार्टफोन हैं, उनमें से ज्यादातर किसी न किसी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव नजर आते हैं। फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स पर रोजाना ढेर सारी पोस्ट्स शेयर की जाती हैं। इनमें से कई पोस्ट्स वायरल भी हो जाती हैं, जिनमें मीम्स और जोक्स का तो जवाब ही नहीं। सोशल मीडिया आज के दौर में हर किसी की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। लोग दिनभर कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और कई बार उनमें से कोई एक चीज अचानक से वायरल हो जाती है। तो आज की इस खबर में भी हम आपको ऐसे ही वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह जोक
हाल ही में एक मजेदार जोक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो पति-पत्नी के रिश्ते और 'सीजफायर' से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर पति-पत्नी के जोक्स की भरमार है, और लोग इन्हें पढ़कर दिल खोलकर हंसते हैं। वायरल हो रहा यह जोक भी कुछ ऐसा ही है, जिसे पढ़कर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।
झगड़ा होने के बाद
— Mukul Dekhane (@dekhane_mukul) May 12, 2025
अचानक मेहमान आने पर मियां बीवी में जो काम चलाऊ बातचीत होती है...
उसे सीजफायर कहते हैं....
ज्ञान समाप्त!!!
😂😂
जोक में क्या लिखा है?
"झगड़ा होने के बाद अचानक मेहमान आने पर मियां-बीवी में जो औपचारिक बातचीत होती है, उसे सीजफायर कहते हैं। ज्ञान समाप्त।" यह लाइन सुनने में जितनी मजेदार है, उतनी ही गहराई से यह पति-पत्नी के रिश्ते की एक आम सच्चाई को दिखाती है। हालांकि यह जोक नया नहीं है, इससे पहले भी यह कई बार वायरल हो चुका है। लेकिन इस बार यह दोबारा चर्चा में इसलिए है क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच 'सीजफायर' को लेकर हाल ही में बातें हो रही हैं। ऐसे में यह जोक फिर से लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह जोक एक्स प्लेटफॉर्म पर @dekhane_mukul नाम के अकाउंट से शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को हजारों बार देखा जा चुका है और सैकड़ों यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "बहुत समय बाद किसी पति-पत्नी वाले जोक पर इतनी जोर से हंसी आई।" एक अन्य यूजर ने कहा, "सीजफायर की इससे बेहतर परिभाषा नहीं हो सकती थी।" वहीं एक तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, "फिर आता है खींच फायर।" कई यूजर्स ने हंसने वाले इमोजी के साथ कमेंट किया है, जिससे यह साफ है कि यह जोक एक बार फिर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है।