फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   DJ lights were on the groom turban people said after watching the video see netizens reaction on this

Viral Video: दूल्हे के सेहरे पर लगी थी डीजे वाली लाइट, वीडियो देख लोग बोले- भाई, QR कोड ही चिपका लेता

Fri, 16 May 2025 09:33 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 16 May 2025 09:33 AM IST
सार

Groom Viral Video: इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसने सभी का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में एक दूल्हे की अनोखी तैयारी देखकर लोग हैरान रह गए हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको दूल्हे की इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
DJ lights were on the groom turban people said after watching the video see netizens reaction on this
दूल्हे ने सेहरे में चिपका ली लाइट - फोटो : इंस्टाग्राम @ghantaa

विस्तार

सोशल मीडिया आज के समय में अजीबोगरीब और दिलचस्प चीजों का खजाना बन चुका है। जो लोग इस पर नियमित रूप से सक्रिय रहते हैं, वे जानते हैं कि यहां रोजाना कुछ ऐसा देखने को मिलता है जो कल्पना से बाहर होता है। यहां हंसी-मजाक से लेकर देसी जुगाड़ और अनोखी फैशन तक की चीजें खूब वायरल होती हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसने सभी का ध्यान खींचा है। इस वीडियो में एक दूल्हे की अनोखी तैयारी देखकर लोग हैरान रह गए हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको दूल्हे की इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा शादी के मंडप में बैठा है और पंडित जी विधि-विधान से रस्में पूरी करवा रहे हैं। इस दौरान दूल्हे का सेहरा सबका ध्यान खींचता है। आपने अब तक कई सेहरे देखे होंगे, लेकिन ऐसा सेहरा शायद ही देखा हो जिसमें लाइट्स लगी हों। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सेहरे में रंग-बिरंगी लाइट्स फिट की गई हैं, जो एक-एक करके जल रही हैं और पूरे मंडप में आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by ghantaa (@ghantaa)

विज्ञापन
विज्ञापन



लाइट वाला सेहरा नहीं देखा होगा आपने
जहां लाइट वाला सेहरा देख लोग चौंक रहे थे, वहीं असली हैरानी तब हुई जब पता चला कि इन लाइट्स की बैटरी को दूल्हे के सिर के ठीक ऊपर लगाया गया है, जो साफ-साफ नजर आ रहा है। न उसे छिपाने की कोई कोशिश की गई, न ही सजावट में ढालने की। यह अनोखा वीडियो इंस्टाग्राम पर jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। रिपोर्ट लिखे जाने तक इस वीडियो को 19 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। लोग न सिर्फ वीडियो देख रहे हैं, बल्कि इस पर दिलचस्प कमेंट्स भी कर रहे हैं।

यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “दूल्हा डिप्लोमा मैकेनिकल इंजीनियर लगता है।” वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, “इस टेक्नोलॉजी को देश से बाहर नहीं जाना चाहिए।” एक अन्य ने लिखा, “भाई, इससे तो अच्छा QR कोड ही चिपका लेता।” और किसी ने इसे बताया, “औसतन डिप्लोमा इंजीनियर का कमाल।” लोगों का मानना है कि इस वायरल वीडियो ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सोशल मीडिया पर कुछ भी संभव है – यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है, जो या तो हंसा देता है या फिर सोचने पर मजबूर कर देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed