फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   roti disappeared from the kitchen viral funny video of the woman in hindi

Viral Video: किचन से अचानक छू मंतर हुई रोटी! महिला का ये वीडियो देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Tue, 01 Apr 2025 11:27 AM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 01 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किचन में रोटी बना रही है। वीडियो आगे कुछ ऐसा होता है कि महिला वहां रखी हुई रोटी को बहुत हैरान होकर खोजने लगती है, लेकिन वो रोटी उसके बेलन में चिपका होता है।

विज्ञापन
roti disappeared from the kitchen viral funny video of the woman in hindi
किचन में काम करती हुई महिला - फोटो : Instagram/@00happyforest00

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वयारल हो रहा है जिसमें एक महिला किचन में रोटी बनाते हुए नजर आ रही है, लेकिन अचानक कुछ ऐसा होता है जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह वीडियो न केवल मजेदार है, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी में होने वाली छोटी-छोटी मजेदार घटनाओं को भी पेश करता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को अब तक 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by - Happy forest - (@00happyforest00)




किचन में हुआ मजेदार वाकया
वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि किचन में एक महिला रोटी बना रही है, एक रोटी को तवे पर चढ़ाया हुआ है और दूसरी रोटी को बेल रही है। यहां तक सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन तभी अचानक महिला का फोन बजता है और वो फोन उठाकर बात करने लगती है। इस दौरान एक हाथ में बेलन पकड़ लेती है। मजेदार बात यह है कि उस बेलन पर आधी बेली हुई रोटी चिपक जाती है, लेकिन महिला को इसकी भनक तक नहीं लगती। वह फोन पर बात करने में मशगूल हो जाती है और बेलन को इधर-उधर घूमती रहती है।

जैसे ही फोन कटता है महिला फोन को वापस रखती है और फिर अपनी रोटी बेलने के काम पर ध्यान देती है। जब वह नीचे देखती है, उसके होश उड़ जाते हैं। जिस आधी बेली हुई रोटी को वह बेल रही थी, वह गायब हो चुकी थी। महिला हैरान-परेशान होकर चारों तरफ रोटी को ढूंढने लगती है। वह तवे के पास देखती है, चकले पर नजर डालती है, लेकिन रोटी का कहीं अता-पता नहीं। उसका चेहरा देखने लायक होता है, क्योंकि उसे समझ ही नहीं आता कि आखिर रोटी गई कहां। हालांकि रोटी उसके बेलन में चिपकी रहती है और महिला उस बेलन को हाथ में लेकर चारो तरफ रोटी ढूढती है लेकिन हाथ में नहीं देखती है।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे शेयर कर रहे हैं और इसके साथ ही मजेदार कमेंट्स भी लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये तो जादू हो गया, रोटी छूमंतर!' वहीं, दूसरे ने कहा, 'मुझे भी अपनी रोटी ढूंढने में ऐसी दिक्कत होती है।' कुछ लोगों ने महिला की मासूमियत की तारीफ की, तो कुछ ने इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ा। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @00happyforest00 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 13 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इसे 40 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed