फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   dangerous fight between anaconda and crocodile video went viral

Ajab Gajab: एनाकोंडा और मगरमच्छ के बीच नहीं देखी होगी ऐसी खतरनाक जंग, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

Sun, 06 Apr 2025 07:46 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 06 Apr 2025 07:46 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ और एक एनाकोंडा लड़ाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में मगरमच्छ की बेबसी साफ नजर आती है, क्योंकि वह एनाकोंडा की पकड़ से छूटने में नाकाम दिख रहा है।

विज्ञापन
dangerous fight between anaconda and crocodile video went viral
एनाकोंडा के चंगुल में फंसा मगरमच्छ - फोटो : Instagram/@zarnab.lashaari

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रकृति के दो खूंखार शिकारी एनाकोंडा और मगरमच्छ के बीच जबरदस्त जंग देखने को मिल रही है। वीडियो की शुरुआत से ही साफ हो जाता है कि इस लड़ाई में विशालकाय एनाकोंडा मगरमच्छ पर भारी पड़ता दिख रहा है। यह वीडियो लोगों को रोमांच और हैरानी से भर दे रहा है, क्योंकि इसमें एनाकोंडा अपनी ताकतवर रणनीति से मगरमच्छ को मात देता नजर आ रहा है। आइए इस लेख में इस वायरल वीडियो के बारे में विस्तार से जानते हैं। बता दें कि यह वीडियो पिछले साल का है जो इन दिनों फिर से तेजी से वायरल हो रहा है। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Zarnab Khan Lashari (@zarnab.lashaari)




एनाकोंडा की ताकतवर रणनीति
वीडियो में दिख रहा है कि एनाकोंडा अपनी लंबी और मजबूत बॉडी से मगरमच्छ को कसकर जकड़ लेता है। उसकी रणनीति बेहद साफ है, वह अपने शिकार को पूरी तरह लपेटकर उसकी सांस रोक देता है। जैसे ही मगरमच्छ उसकी गिरफ्त में आता है, एनाकोंडा धीरे-धीरे उसका दम घोंटना शुरू कर देता है। यह एनाकोंडा की खास तकनीक होती है, जिसके जरिए वह अपने शिकार को बिना किसी बड़े संघर्ष के मार डालता है। वीडियो के कुछ हिस्सों में मगरमच्छ की सिर्फ पूंछ ही दिखाई देती है, जबकि उसका पूरा शरीर एनाकोंडा की मजबूत पकड़ में कैद है। वीडियो में मगरमच्छ की बेबसी साफ नजर आती है, क्योंकि वह एनाकोंडा की पकड़ से छूटने में नाकाम दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: नीली आंखों वाले कुत्ते की हरकतों के कायल हुए लोग, 20 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो

मगरमच्छ की ताकत बेकार
मगरमच्छ अपनी ताकतवर जबड़ों और नुकीले दांतों के लिए मशहूर है। ये जबड़े इतने शक्तिशाली होते हैं कि किसी भी शिकार को चीर-फाड़ सकते हैं। लेकिन इस वीडियो में उसका सामना एक ऐसे शिकारी से हुआ है, जो लंबाई और ताकत में उससे कहीं आगे है। मगरमच्छ भले ही पानी का राजा हो, लेकिन एनाकोंडा की लपेट में आने के बाद उसकी सारी ताकत बेकार साबित हो रही है। 

लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग इस जंग को देखकर हैरान हैं और इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एनाकोंडा की ताकत देखकर रोंगटे खड़े हो गए।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'मगरमच्छ को इतना बेबस देखकर अफसोस हुआ, लेकिन प्रकृति का नियम यही है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @zarnab.lashaari नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 1.5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed