Ajab Gajab: एनाकोंडा और मगरमच्छ के बीच नहीं देखी होगी ऐसी खतरनाक जंग, वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें
इंटरनेट पर इन दिनों एक दिलचस्प वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक मगरमच्छ और एक एनाकोंडा लड़ाई करते दिख रहे हैं। वीडियो में मगरमच्छ की बेबसी साफ नजर आती है, क्योंकि वह एनाकोंडा की पकड़ से छूटने में नाकाम दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
एनाकोंडा की ताकतवर रणनीति
वीडियो में दिख रहा है कि एनाकोंडा अपनी लंबी और मजबूत बॉडी से मगरमच्छ को कसकर जकड़ लेता है। उसकी रणनीति बेहद साफ है, वह अपने शिकार को पूरी तरह लपेटकर उसकी सांस रोक देता है। जैसे ही मगरमच्छ उसकी गिरफ्त में आता है, एनाकोंडा धीरे-धीरे उसका दम घोंटना शुरू कर देता है। यह एनाकोंडा की खास तकनीक होती है, जिसके जरिए वह अपने शिकार को बिना किसी बड़े संघर्ष के मार डालता है। वीडियो के कुछ हिस्सों में मगरमच्छ की सिर्फ पूंछ ही दिखाई देती है, जबकि उसका पूरा शरीर एनाकोंडा की मजबूत पकड़ में कैद है। वीडियो में मगरमच्छ की बेबसी साफ नजर आती है, क्योंकि वह एनाकोंडा की पकड़ से छूटने में नाकाम दिख रहा है।
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: नीली आंखों वाले कुत्ते की हरकतों के कायल हुए लोग, 20 लाख लोगों ने देख डाला वीडियो
मगरमच्छ की ताकत बेकार
मगरमच्छ अपनी ताकतवर जबड़ों और नुकीले दांतों के लिए मशहूर है। ये जबड़े इतने शक्तिशाली होते हैं कि किसी भी शिकार को चीर-फाड़ सकते हैं। लेकिन इस वीडियो में उसका सामना एक ऐसे शिकारी से हुआ है, जो लंबाई और ताकत में उससे कहीं आगे है। मगरमच्छ भले ही पानी का राजा हो, लेकिन एनाकोंडा की लपेट में आने के बाद उसकी सारी ताकत बेकार साबित हो रही है।
लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग इस जंग को देखकर हैरान हैं और इस पर अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एनाकोंडा की ताकत देखकर रोंगटे खड़े हो गए।' वहीं, एक अन्य ने कहा, 'मगरमच्छ को इतना बेबस देखकर अफसोस हुआ, लेकिन प्रकृति का नियम यही है।' इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @zarnab.lashaari नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 1.5 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।