{"_id":"68a701eaee3f2e387501c6db","slug":"dangerous-drama-of-a-lover-climbed-a-high-tension-tower-in-his-insistence-for-love-marriage-video-went-viral-2025-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: आशिक का खतरनाक ड्रामा, लव मैरिज की जिद में चढ़ गया हाई टेंशन टावर, राजस्थान से वायरल हुआ वीडियो","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: आशिक का खतरनाक ड्रामा, लव मैरिज की जिद में चढ़ गया हाई टेंशन टावर, राजस्थान से वायरल हुआ वीडियो
Thu, 21 Aug 2025 05:13 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 21 Aug 2025 05:13 PM IST
सार
Viral Video: बता दें कि युवक अपने परिवार से नाराज था क्योंकि वे उसकी लव मैरिज के लिए तैयार नहीं थे। इस बात से गुस्से में आकर उसने इतना खतरनाक कदम उठाया। सोचने वाली बात यह है कि अगर वह टॉवर से फिसलकर गिर जाता या वहां बिजली का करंट होता तो उसकी जान चली जाती
विज्ञापन
लव मैरिज के लिए चढ़ा हाई टेंशन टावर के टॉप पर
- फोटो : इंस्टाग्राम @imrankayamkhani06
विस्तार
प्यार में इंसान कई बार ऐसे-ऐसे कदम उठा लेता है, जिनके बारे में सोचना भी मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के ब्यावर में, जहां एक युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी करने की जिद में अपनी जान दांव पर लगा दी। यह युवक सीधे हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और तब तक वहां खड़ा रहा जब तक पुलिस और लोगों ने मिलकर उसे नीचे नहीं उतारा। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बता दें कि युवक अपने परिवार से नाराज था क्योंकि वे उसकी लव मैरिज के लिए तैयार नहीं थे। इस बात से गुस्से में आकर उसने इतना खतरनाक कदम उठाया। सोचने वाली बात यह है कि अगर वह टॉवर से फिसलकर गिर जाता या वहां बिजली का करंट होता तो उसकी जान चली जाती और घरवालों को जिंदगी भर पछताना पड़ता। लोगों का कहना है कि युवक की यह हरकत मशहूर फिल्म ‘शोले’ के उस सीन जैसी लग रही थी, जिसमें धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़कर बसंती से शादी की जिद करते हैं। फर्क सिर्फ इतना था कि यह नजारा फिल्म का नहीं बल्कि हकीकत का था।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
लव मैरिज करने के लिए टावर पर चढ़ा युवक
जब युवक टॉवर पर चढ़ा, तो सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई। सब लोग सांस रोककर देख रहे थे कि आखिर यह बंदा कर क्या रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस टॉवर पर युवक चढ़ा था, वह अभी अंडर कंस्ट्रक्शन था। यानी उस पर बिजली का कनेक्शन नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया।इस बीच पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। कई घंटों तक समझाने और मशक्कत करने के बाद आखिरकार युवक को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में ले लिया।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पूरे मामले का वीडियो किसी ने बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यूजर @imrankayamkhani06 ने इस वीडियो पर एक गाना लगाया और कैप्शन लिखा, “आदमी खिलौना है।” इसके बाद तो यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। अब तक इस वीडियो को 5 करोड़ 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, इसे 24 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है और इस पर 11 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं। लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग रहीं। कुछ ने युवक की हिम्मत की तारीफ की तो कईयों ने उसे डांटते हुए लिखा कि ऐसे काम नहीं करने चाहिए। एक यूजर ने लिखा , “उतर जा भाई, मां बहुत रोएगी।” वहीं एक और ने कहा , “कुछ भी हो, लेकिन बंदे में दम तो है।”