फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Crocodile was becoming king in the pond and was teasing it then leopard jumped in the water Video goes Viral

Viral Video: तालाब में राजा बन रहा था मगरमच्छ और चिढ़ा रहा था, तभी तेंदुए ने पानी में कूदकर उतारा मौत के घाट

Thu, 10 Jul 2025 03:22 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 10 Jul 2025 03:22 PM IST
सार

Viral Video: जैसा कि जानवरों के व्यवहार को जानने वाले बताते हैं, मगरमच्छ पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। जब यह हमला करता है, तो सामने वाला जीव शायद ही बच पाए। लेकिन इस वीडियो में एक तेंदुए ने सारी सोच बदल दिए।

विज्ञापन
Crocodile was becoming king in the pond and was teasing it then leopard jumped in the water Video goes Viral
तेंदुए ने किया मगरमच्छ पर हमला - फोटो : इंस्टाग्राम @joaobiologo

विस्तार

जंगल की दुनिया अपने नियमों के लिए जानी जाती है।  यहां कोई गलती जान की कीमत पर पड़ सकती है। शिकारी हो या शिकार, हर जीव को हर वक्त सतर्क रहना पड़ता है, क्योंकि कभी भी बाजी पलट सकती है। कई बार तो शिकारी ही शिकार बन जाते हैं। हाल ही में सामने आया एक वीडियो इसी बात का जीता-जागता उदाहरण है, जिसमें एक तेंदुए ने मगरमच्छ को पानी में घुसकर शिकार बना लिया। इस हैरतअंगेज वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वायरल
जैसा कि जानवरों के व्यवहार को जानने वाले बताते हैं, मगरमच्छ पानी का सबसे खतरनाक शिकारी माना जाता है। जब यह हमला करता है, तो सामने वाला जीव शायद ही बच पाए। लेकिन इस वीडियो में एक तेंदुए ने सारी सोच बदल दिए। वह मगरमच्छ के इलाके में घुस गया और उसे वहीं मात दे दी। वो भी इतनी फुर्ती और ताकत से कि देखने वाले दंग रह गए।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Joao Marcelo Biagini (@joaobiologo)

विज्ञापन
विज्ञापन



तेंदुआ मगरमच्छ पर करता है हमला
वीडियो की शुरुआत में तेंदुआ एक पेड़ पर आराम करता नजर आता है। उसकी नजर अचानक पानी में मौजूद एक मगरमच्छ पर जाती है। कुछ ही सेकंड में तेंदुआ पेड़ से कूदता है और सीधे पानी में छलांग लगाकर मगरमच्छ पर झपट पड़ता है। पानी में तेंदुए का हमला इतना तेज होता है कि मगरमच्छ कुछ भी प्रतिक्रिया नहीं दे पाता और तेंदुआ उसका शिकार कर लेता है। ये नजारा वाकई में चौंकाने वाला है क्योंकि पानी में शिकारी के तौर पर मगरमच्छ की ताकत और पकड़ किसी से छुपी नहीं है। लेकिन इस बार जंगल का यह मंझा हुआ शिकारी मात खा गया। वीडियो से साफ है कि तेंदुए ने न सिर्फ हिम्मत दिखाई, बल्कि गजब की चालाकी और ताकत का भी प्रदर्शन किया।

वीडियो पर यूजर्स ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @joaobiologo नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। पोस्ट होते ही यह वीडियो वायरल हो गया। अब तक इसे 1.5 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, वहीं लाखों लोगों ने इसे पसंद किया और शेयर भी किया है। कमेंट्स की भी भरमार है। कोई इस घटना को दुर्लभ बता रहा है, तो कोई तेंदुए की बहादुरी से चकित है। एक यूजर ने लिखा, "ऐसा सीन जिंदगी में शायद ही दोबारा देखने को मिले।" किसी ने पूछा, "तेंदुआ आखिर पानी में इस तरह बेझिझक कैसे कूद गया?" वहीं एक और कमेंट में कहा गया, "तेंदुए बहुत ताकतवर होते हैं, ये मगरमच्छ जैसे शिकार को भी बड़ी आसानी से दबोच सकते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed