फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Consumer forum asked TamilNadu Hotel to pay 15 thousand rupees for charging GST on curd

होटल मालिक ने दही पर भी वसूला दो रुपये जीएसटी, लगा 15 हजार का जुर्माना

Wed, 10 Jul 2019 05:19 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 10 Jul 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Consumer forum asked TamilNadu Hotel to pay 15 thousand rupees for charging GST on curd
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल मालिक ने ग्राहक से दही पर भी जीएसटी वसूला, जिसके कारण उसपर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना तिरुनेलवेली के जिला उपभोक्ता फोरम ने लगाया है। 

विज्ञापन

दरअसल, धारापुरम के रहने वाले सी. महाराजा ने छह फरवरी को अन्नपूर्णा होटल से 40 रुपये की दही खरीदी थी, लेकिन होटल मालिक ने उनसे दही पर एक रुपये जीएसटी, एक रुपये एसजीएसटी और दो रुपये पैकेजिंग चार्ज सहित कुल 44 रुपये लिए थे। सी. महाराजा ने होटल मालिक से कहा भी था कि दही पर जीएसटी नहीं है, लेकिन उन्हें जवाब मिला कि कंप्यूटर सॉफ्टवेयर में जीएसटी लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सी. महाराजा ने बाद में इस बाबत कमर्शियल टैक्स विभाग में एसजीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर से भी बात की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद महाराजा ने उपभोक्ता फोरम का रूख किया और होटल मालिक के खिलाफ केस दायर किया।

विज्ञापन

इस मामले में मंगलवार को हुई सुनवाई में ना तो होटल मालिक और ना ही संबंधित अफसर पेश हुए, जिसके बाद फोरम ने अपना फैसला सुना दिया। फोरम ने होटल मालिक को अतिरिक्त लिए गए चार रुपये वापस करने के साथ ही मानसिक पीड़ा के लिए दस हजार रुपये और मुकदमे पर हुए खर्च के तौर पर  पांच हजार रुपये देने सहित कुल 15004 रुपये देने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed