{"_id":"5c49aa19bdec22738563d797","slug":"chinese-steel-plant-makes-44-million-cash-mountain-show-off-year-end-bonus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस देश में मिला रुपयों का पहाड़, बेहिचक और बेहिसाब पैसा निकाल रहे हैं लोग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इस देश में मिला रुपयों का पहाड़, बेहिचक और बेहिसाब पैसा निकाल रहे हैं लोग
Thu, 24 Jan 2019 05:58 PM IST
पंखुड़ी सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Thu, 24 Jan 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने बेशक पहाड़ देखे होंगे और नहीं भी देखे तो बचपन में कोरे कागज पर सीनरी में पहाड़ बनाये जरूर होंगे।यही कल्पना करके बनाते होंगे की मिट्टी, बालू , ईंट और पत्थरों की परत से बना एक ऊंचा सा टीला जिसपर जंगली घांस, पेड़ पौधे उगे होते होंगे।ये तो प्रकृति की देन हैं लेकिन क्या कभी रुपयों का पहाड़ देखा है? अगर नहीं देखा तो हम बताते हैं, हाल ही में कहां पाया गया है 'कैश माउंटेन'।
ये कैश माउंटेन चीन में पाया गया है। जो पूरे 300 मिलियन यान और 44 मिलियन डॉलर यानि भारतीय रुपये के अनुसार 34 करोड़ रुपये के नोटों से बनाया गया है। इसे सिर्फ देखने के लिए नहीं बनाया गया, बल्कि इस कैश माउंटेन से रुपये भी ले सकते हैं। दरअसल, ये चीन की एक स्टील कंपनी का बोनस देने का तरीका है। चौंक गए न आप!
Chinese company builds $44 million 'cash mountain' to show off year-end bonuses https://t.co/4tBFdS291E pic.twitter.com/IXrbNY09jr
— NDTV (@ndtv) January 23, 2019
रुपयों से बना ये पहाड़ कर्चमारियों को बोनस देने के लिए बनाया गया है। दरअसल, ये स्टील कंपनी हर साल ऐसे ही अनोखे तरीके से चाइनीज़ न्यू ईयर के दौरान अपने कर्मचारियों को बोनस देती है। प्रति कर्मचारी 60 हज़ार युआन यानि 62 लाख रुपये का बोनस दिया गया। इस लिस्ट में करीब पांच हजार कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : treasurer
बोनस देने का ऐसा अजीबो-गरीब तरीका पहले भी अपनाया जा चुका है। पिछले साल कंपनी ने कैश गेम शो रखा था। इसमें कर्मचारी जितना चाहे कैश जीत सकते थे।