Chhath Song: लड़कों ने बनारस के घाट पर ऐसे गाया 'जोड़े-जोड़े फलवा' कि वीडियो हुआ वायरल, सुनकर हो जाएंगे इमोशनल
Chhath Song Video: बिहार समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा धूमधाम मनाई जाती है। गुरुवार से नहाय खाय के साथ लोक महापर्व छठ की शुरुआत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhath Song Video: बिहार, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में छठ पूजा धूमधाम मनाई जाती है। गुरुवार से नहाय खाय के साथ लोक महापर्व छठ की शुरुआत हो गई। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन आज नहाय खाय है। इस महापर्व का समापन शुक्रवार 8 नवंबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर होगा। छठ पूजा से जुड़े कई लोक गीत प्रचलित हैं। खासकर घर से दूर रहने वाले लोग जिनके यहां छठ पूजा होती है, वो छूठ गीतों को सुनकर इमोशनल हो जाते हैं। छठ पूजा की शुरुआत होते ही पूरे उत्तर भारत में कहीं भी छठ पूजा के गीतों को सुना जा सकता है।
वायरल हुआ छठ गीत
ऐसे में कुछ लड़कों के ग्रुप ने बनारस स्थित गंगा घाट पर बैठकर छठ गीत गाया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लड़कों ने छठ गीत- 'जोड़े-जोड़े फलवा' गाया है। यह गाना भोजपुरी गायक पवन सिंह ने गाया है।
इंस्टाग्राम पर @aniketmusic__ नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, छठ गीत सुनने की खुशी। छठ पूजा के मौके पर लड़कों के इस ग्रुप ने बनारस के गंगा घाट पर इतना सुदर छठ गीत गाकर सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया है।
Optical Illusion: तस्वीर में OLD के बीच लिखा है GOLD, जीनियस हैं तो 10 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
लड़के बांसुरी और गिटार की धुन पर इस गीत को इस तरह से गा रहे हैं कि कोई भी इसे सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाएगा। लोग लड़कों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वीडियो को लोग खूब शेयर और लाइक कर रहे हैं। इस वीडियो को 25 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है।
Space Events: नवंबर में होने वाली हैं ये पांच दिलचस्प खगोलीय घटनाएं, बिना उपकरण के देख सकते हैं ये तीन
वीडियो पर लोग कमेंट्स भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, यह सिर्फ गाना नहीं बल्कि भावनाएं हैं। दूसरे शख्स का कहना है कि मैं महाराष्ट्र का हूं, लेकिन पता नहीं क्यों छठी मैया से और छठ पूजा से एक अलग ही लगाव महसूस होता है।