फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा देश, जहां मंत्री चाहे तो शराब पीकर भी पेश कर सकता है बजट

Fri, 31 Jan 2020 04:50 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 31 Jan 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
budget can be presented after drinking alchohol in Britain Parlialment House of Commons
बजट ब्रीफकेस (फाइल फोटो) - फोटो : Social media

जिस तरह कोई आम आदमी अपने घर का बजट बनाता है कि उसे महीने में या साल में कितना खर्च करना है और किन-किन चीजों पर करना है, ठीक उसी तरह अलग-अलग देशों की सरकारें भी हर साल अपना बजट बनाती हैं, जिसमें मुख्य रूप से सरकार की आमदनी और खर्च का हिसाब-किताब होता है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां बजट पेश करने वाला मंत्री चाहे तो बजट पेश करने से पहले शराब भी पी सकता है। जी हां, यह जानकर आपको अजीब तो लग रहा होगा, लेकिन यह बात 100 फीसदी सच है। 

budget can be presented after drinking alchohol in Britain Parlialment House of Commons
बजट ब्रीफकेस (ब्रिटेन) - फोटो : Social media

इस देश का नाम है ब्रिटेन। यहां एक ऐसा कानून है कि बजट वाले दिन वहां का चांसलर चाहे तो शराब पीकर भी बजट पेश कर सकता है। आपको बता दें कि ब्रिटेन की संसद में बजट पेश करने वाले मंत्री को चांसलर कहा जाता है। 

budget can be presented after drinking alchohol in Britain Parlialment House of Commons
ब्रिटेन की संसद 'हाउस ऑफ कॉमन्स' - फोटो : Facebook/UK Parliament

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रिटेन की संसद 'हाउस ऑफ कॉमन्स' के रूल बुक (नियम पुस्तिका) में शराब पीने को लेकर बाकायदा नियम बनाया गया है। हालांकि इसमें लिखा है कि शराब पीकर बजट पेश करने की इजाजत सिर्फ चांसलर को होती है, वो भी सिर्फ एक दिन के लिए। इसके बाद उन्हें भी फिर संसद में शराब पीकर आने की इजाजत नहीं दी मिलती है। माना जाता है कि यह नियम ब्रिटेन में दशकों से चला आ रहा है। हालांकि आज के समय में लोग इस नियम को बेतुका बताते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
budget can be presented after drinking alchohol in Britain Parlialment House of Commons
ब्रिटेन का 151 साल पुराना बजट ब्रीफकेस - फोटो : Social media

ब्रिटेन में बजट से जुड़ी एक और अजीबोगरीब बात है। यहां बजट पेश करने के लिए 100 सालों तक एक ही ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया गया था। उस ब्रीफकेस को साल 1860 में ब्रिटेन के चांसलर विलियम ग्लैडस्टोन के लिए बनाया गया था, जिसमें उन्हें देश का बजट पेश करना था। इस बजट ब्रीफकेस का नाम स्कारलेट था। 

विज्ञापन
budget can be presented after drinking alchohol in Britain Parlialment House of Commons
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

चांसलर विलियम द्वारा इस्तेमाल किए जाने के बाद ब्रिटेन में लगातार 100 सालों तक बजट पेश करने के लिए हर चांसलर ने इसी ब्रीफकेस का इस्तेमाल किया। हालांकि यह चलन 1965 में जाकर तब रुक गया, जब तत्कालीन चांसलर जेम्स कैलेघन ने अपने लिए एक अलग बैग मंगवाया। इसके बाद साल 1997 में चांसलर गॉर्डन ब्राउन ने भी बजट पेश करने के लिए एक नए बैग की मांग की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed