दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जो कुछ ना कुछ अनोखा करते रहते हैं। ऐसे ही एक शख्स हैं ब्रिटेन के रहने वाले ऐश डाइक्स, जिन्होंने एक अनोखा इतिहास रच दिया है। उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जो आज तक कोई नहीं कर पाया था। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले इंसान बन गए हैं।
2 of 5
इस शख्स ने रचा अनोखा इतिहास
- फोटो : Instagram/Ash Dykes
दरअसल, 28 वर्षीय ऐश दुनिया की तीसरी सबसे लंबी नदी यांगत्जे का सफर करने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बन गए हैं। चीन के 11 प्रांतों से होकर गुजरने वाली यांगत्जे नदी 6400 किलोमीटर लंबी है। उन्होंने यह सफर एक साल में पूरा किया है।
3 of 5
इस शख्स ने रचा अनोखा इतिहास
- फोटो : Instagram/Ash Dykes
ऐश को अपनी इस अनोखी यात्रा के दौरान कई मुश्किलों का भी सामना करना पड़ा, जैसे कि खतरनाक जंगली जानवर और हाथ-पैर सुन्न कर देने वाला तापमान इत्यादि। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर मुश्किल का डट कर सामना किया और एक नया इतिहास लिख दिया।
4 of 5
इस शख्स ने रचा अनोखा इतिहास
- फोटो : Instagram/Ash Dykes
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐश ने बताया कि उन्हें इसकी योजना बनाने में ही दो साल लग गए थे। यात्रा पर निकलने से पहले उन्होंने चीन के नक्शे की अच्छी तरह से जांच-पड़ताल की। साथ ही उन्होंने मेंडरियन भाषा भी सीखी। ऐश ने 12 अगस्त यानी सोमवार को शंघाई में अपनी इस अनोखी यात्रा को पूरा किया।
5 of 5
इस शख्स ने रचा अनोखा इतिहास
- फोटो : Instagram/Ash Dykes
ऐश इस कारनामे की वजह से चीन में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें 10 लाख से ज्यादा चीनी लोग उन्हें फॉलो करते हैं। ऐश अब अपनी इस लोकप्रियता का इस्तेमाल पर्यावरण को पहुंच रहे नुकसान के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए कर रहे हैं।