फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   bride reached the pavilion with tears in eyes and picture of father in hand emotional video viral

Viral Video: हाथ में पापा की तस्वीर आंखों में आंसू लेकर मंडप में पहुंची दुल्हन, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

Fri, 07 Oct 2022 01:28 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 07 Oct 2022 01:28 PM IST
विज्ञापन
bride reached the pavilion with tears in eyes and picture of father in hand emotional video viral
viral video - फोटो : instagram/priyankabhati169

Viral Video: पापा के बिना अपनी दुनिया की कल्पना करना भी नामुमकिन सा लगता है। एक पिता अपने बच्चों के हर एक सपने को पूरा करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। पिता तमाम कष्टों को नजरअंदाज करके भी बच्चों की ख्वाहिशों को पूरा करता है। खासकर एक पिता अपनी बेटी से सबसे ज्यादा जुड़ा होता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक वीडियो में भी बाप और बेटी का प्यार देखने को मिल रहा है। ये विडियो इतना इमोशनल है कि लोग इसे देखकर अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो को देखकर आप उन लोगों की भावना अच्छी तरह समझ सकते हैं जिनके पिता नहीं होते हैं। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। इस वीडियो में एक दुल्हन को अपने पिता की तस्वीर साथ लिए मंडप में जाते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान दुल्हन काफी भावुक नजर आ रही है।

विज्ञापन


पिता की तस्वीर लेकर मंडप तक आई दुल्हन
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दुल्हन अपने पिता की तस्वीर को हाथ में लिए मंडप में जा रही है। वहीं उसका दूसरा हाथ उसके दादा जी ने पकड़ा हुआ है। वीडियो में दुल्हन के चेहरे पर साफ देखा जा सकता है कि वह कितनी भावुक हो रही है।
विज्ञापन


पिता को याद करके रोने लगी दुल्हन
वायरल वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि दुल्हन अपनी शादी के दिन अपने पिता को किस तरह मिस कर रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन अपने पिता को याद करके रोने लगती है। ये पल बेहद भावुक करने वाला है, जिसे देखकर किसी का भी दिल भर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देखें वीडियो-
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Bhati (@priyankabhati169)



आंसू नहीं रोक पा रहे लोग
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखकर लोग अपनी आंसू नहीं रोक पा रहे हैं। हालांकि दुल्हन शादी के जोड़े में बहुत खूबसूरत लग रही है। वहीं दुल्हन अपने दादाजी का हाथ पकड़कर मंडप तक आती है। 

सोशल मीडिया पर जमकर हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर priyankabhati169 नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो पर एक लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed