फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Boys were going without helmets when the traffic police caught them they started making excuses Video Viral

Viral Video: बिना हेलमेट जा रहे थे लड़के, ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा तो करने लगे बहाने, फिर एक मिनट में पलटा खेल

Sat, 24 May 2025 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 24 May 2025 12:54 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के स्पोर्ट्स बाइक पर कहीं जा रहे होते हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें ट्रैफिक पुलिस नजर आती है। दोनों बाइक से उतर जाते हैं और पैदल चलने का बहाना करने लगते हैं, ताकि बिना हेलमेट पकड़े जाने से बच सकें।

विज्ञापन
Boys were going without helmets when the traffic police caught them they started making excuses Video Viral
ट्रैफिक पुलिस को गच्चा देने के फिराक में थे लड़के - फोटो : इंस्टाग्राम @rhymi.ng21

विस्तार

भारत में ट्रैफिक नियमों से बच निकलने की कोशिशें आम हैं, लेकिन कई बार ऐसा करना भारी पड़ जाता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़के बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए पुलिस को चकमा देने की कोशिश करते हैं, लेकिन ट्रैफिक पुलिस की नजरों से नहीं बच पाते। वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़के स्पोर्ट्स बाइक पर कहीं जा रहे होते हैं। लेकिन जैसे ही उन्हें ट्रैफिक पुलिस नजर आती है। दोनों बाइक से उतर जाते हैं और पैदल चलने का बहाना करने लगते हैं, ताकि बिना हेलमेट पकड़े जाने से बच सकें। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हालांकि, पुलिसकर्मी की नजर पहले ही उन पर पड़ चुकी होती है। वह मुस्कराते हुए पूछता है, “क्या हो गया मेरे भाई को?” युवक जवाब देते हैं, “तेल खत्म हो गया है।” इस पर पुलिसवाला मजाक में कहता है, “अगर पंचर बता देते तो बेइज्जती नहीं होती।” इसके बाद पुलिस अधिकारी ड्राइविंग लाइसेंस की मांग करता है। एक लड़का यहां-वहां देखने लगता है, जबकि दूसरा बताता है कि उसका लाइसेंस बना हुआ है। इस पर पुलिसकर्मी हंसते हुए कहता है, “आप मेरी गाड़ी लीजिए और पेट्रोल ले आइए।” यहीं पर वीडियो खत्म हो जाता है, जिसकी लंबाई करीब 25 सेकंड है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by @rhymi.ng21

विज्ञापन
विज्ञापन



बेकार हुई दोनों लड़कों की चालाकी
दोनों लड़कों की चालाकी बेकार चली जाती है और वीडियो में यह सब देखकर साफ होता है कि प्लानिंग नाकाम रही है। हेलमेट न पहनने का बहाना बनाकर बच निकलने की कोशिश आखिरकार उन्हीं पर भारी पड़ती है। इस क्लिप को Instagram पर @rhymi.ng21 नामक अकाउंट से साझा किया गया है, जिसमें कैप्शन दिया गया है, “ट्रैफिक पुलिस को गच्चा देना पड़ा भारी, अब तो चालान कटकर रहेगा।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
कई और इंस्टाग्राम पेजों ने भी इस वीडियो को शेयर किया है, जिस पर नेटीजंस दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जैसे ही पेट्रोल डलेगा, चालान तय है।” वहीं दूसरे ने कहा, “हेलमेट साथ लेकर आओगे तो बचने की उम्मीद है।” वीडियो में जो ट्रैफिक पुलिसकर्मी नजर आ रहा है, उसके गले में लटका पहचान पत्र देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मध्य प्रदेश से है। ऐसे में लोगों का मानना है कि पुलिस वाला इन दोनों का चालान काटकर ही दम लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed