{"_id":"6850efd4a6f09d6b7a0a0e01","slug":"boys-showed-hooliganism-in-the-train-kicked-and-punched-each-other-for-the-seat-video-goes-viral-2025-06-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लड़कों ने ट्रेन में दिखाई गुंडई, सीट के लिए खूब चले लात-घूसे, एक-दूसरे को उठाकर पटका","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: लड़कों ने ट्रेन में दिखाई गुंडई, सीट के लिए खूब चले लात-घूसे, एक-दूसरे को उठाकर पटका
Tue, 17 Jun 2025 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 17 Jun 2025 10:02 AM IST
सार
Viral Video: हाल ही में, इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसमें ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ऊपर की बर्थ पर खड़ा है और नीचे खड़े शख्स को बार-बार जोर-जोर से लात मार रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन में खूब चले लात-घूसे
- फोटो : एक्स@Arhantt_pvt
विस्तार
रेल में सफर के दौरान सीट को लेकर यात्रियों में कहा-सुनी होना कोई अनोखी बात नहीं है। खासतौर पर जब बात जनरल कोच की हो तो यह समस्या और भी बढ़ जाती है। यहां न तो सीटें आरक्षित होती हैं और न ही बैठने के लिए कोई व्यवस्था तय होती है। ऐसे में लोग सीट के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, इसी तरह का एक मामला सामने आया है, जिसमें ट्रेन की जनरल बोगी में यात्रियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ऊपर की बर्थ पर खड़ा है और नीचे खड़े शख्स को बार-बार जोर-जोर से लात मार रहा है। आसपास मौजूद लोग लगातार चिल्ला रहे हैं, “सॉरी बोल।”
विज्ञापन
@gharkekalesh pic.twitter.com/oV2bWgHXX8
— Arhant Shelby (@Arhantt_pvt) June 15, 2025
विज्ञापन
ट्रेन में खूब चले लात-घूसे
इसके बाद एक नीली टी-शर्ट पहने व्यक्ति को खींचकर भीड़ के बीच लाया जाता है और वहां मौजूद कई लोग मिलकर उसे पीटना शुरू कर देते हैं। घूंसे और लातों की बौछार होने लगती है। ये हमला यहीं नहीं रुकता, उस व्यक्ति को जमीन पर गिराकर भी मारा जाता है। कम से कम चार से पांच लोग उसे घेरकर पीटते हैं, जबकि बाकी यात्री केवल तमाशा देख रहे होते हैं।
जनरल कोच सीट को लेकर मचा हंगामा
यह पूरी घटना जनरल कोच में सीट को लेकर मचे हंगामे को दिखाती है, जो अब आम होता जा रहा है। यात्रियों की यह भीड़ कई बार इस तरह से हिंसक हो जाती है कि मामला गंभीर हो जाता है। इस वीडियो की लंबाई 53 सेकंड है और इसे @gharkekalesh नामक हैंडल द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया है। अब तक इसे एक लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह वीडियो किस स्थान या किस ट्रेन का है। लेकिन इस वायरल क्लिप ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “भारतीय रेलवे की यही हालत है। आज भी इज्जत से बैठने की गारंटी नहीं है।” वहीं एक और यूजर ने कहा, “जनरल कोच की ये भीड़ और मारपीट, रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।” लोगों का कहना है कि इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि भारतीय रेलवे को जनरल बोगी में यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होंगे। वरना यात्रियों के बीच ऐसी झड़पें आए दिन होती रहेंगी और हालात और बिगड़ते जाएंगे।