फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Bandariya Beauty Salon went viral in Kanpur seeing the name the boys said we will send our sisters here now

Viral Post: कानपुर में वायरल हुआ ‘बंदरिया ब्यूटी सैलून', नाम देख लड़कों ने कहा- बहनों को अब यहीं भेजेंगे हम

Tue, 17 Jun 2025 01:37 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 17 Jun 2025 01:37 PM IST
सार

Viral Post: अगर ब्यूटी पार्लर का नाम थोड़ा क्लासी या ब्रांडेड लगे तो लोग उसे हाई-क्वालिटी सर्विस वाला मान लेते हैं। लेकिन अगर नाम ही कुछ अजीब या मजाकिया हो तो लोग उस पर हंसते हैं और सैलून की इमेज भी मजाक का हिस्सा बन जाती है।

विज्ञापन
Bandariya Beauty Salon went viral in Kanpur seeing the name the boys said we will send our sisters here now
ब्यूटी पार्लर का नाम देख लोगों की छूटी हंसी - फोटो : इंस्टाग्राम @kanpuriyabhaiya

विस्तार

आजकल ज्यादातर लोग बाल कटवाने या स्टाइलिंग के लिए सैलून या ब्यूटी पार्लर का रुख करते हैं। खासकर महिलाएं तो बालों और लुक को नया अंदाज देने के लिए अक्सर पार्लर जाती हैं। आमतौर पर इन जगहों के नाम काफी स्टाइलिश और आकर्षक होते हैं ताकि ग्राहक प्रभावित हो जाएं। नाम देखकर ही लोग अंदाजा लगाने लगते हैं कि सैलून कैसा होगा। सोशल मीडिया पर इस ब्यूटी पार्लर का पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं कि आखिर इस पार्लर का नाम यह क्यों पड़ा है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
अगर ब्यूटी पार्लर का नाम थोड़ा क्लासी या ब्रांडेड लगे तो लोग उसे हाई-क्वालिटी सर्विस वाला मान लेते हैं। लेकिन अगर नाम ही कुछ अजीब या मजाकिया हो तो लोग उस पर हंसते हैं और सैलून की इमेज भी मजाक का हिस्सा बन जाती है। कई बार दुकानों की पहचान ही उनके नाम से बन जाती है और यही नाम उन्हें चर्चा में ला देता है। ऐसा ही एक ब्यूटी सैलून इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों की हंसी का कारण बन गया है। यह अनोखा सैलून उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थित है और इसका नाम है, ‘बंदरिया ब्यूटी सैलून’। नाम सुनते ही हंसी आना लाजमी है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Kanpuriya Bhaiya (@kanpuriyabhaiya)

विज्ञापन
विज्ञापन



लोग नाम देखकर ले रहे हैं मजे
यह सैलून अपनी सर्विस से ज्यादा अपने नाम की वजह से चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में इस सैलून का बोर्ड साफ नजर आ रहा है, जिस पर 'बंदरिया ब्यूटी सैलून' लिखा हुआ है। इस वीडियो को एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह इस सैलून की झलक दिखाता है।

अब सोचिए कि अगर आप बाल कटवाकर घर लौटें और कोई पूछे कि कटवाए कहां से और आप जवाब दें, "बंदरिया सैलून से" तो सामने वाला क्या सोच सकता है? यही वजह है कि यह वीडियो वायरल हो गया है और लोग इसे देखकर जमकर मजे ले रहे हैं।

पोस्टर देख लोगों ने सोशल मीडिया पर ली चुटकी
यह वीडियो @kanpuriyabhaiya नामक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 1 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं और कमेंट्स में हंसी-मजाक का तड़का लग रहा है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “बंदरिया से ब्राइडल बनने तक का सफर।” दूसरे ने मजाक में कहा, “अब मैं अपनी बहनों को यहीं भेजूंगा तैयार होने के लिए।” वहीं किसी और ने लिखा, “नाम सुनकर तो हंसी रुक नहीं रही, लेकिन कोई लड़की यहां जाएगी क्या?”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed