फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Auto Rickshaw Unique Modification auto rickshaw and luxury seats viral video

Jugaad Video: ऑटो रिक्शा में लगाया ऐसा जुगाड़, बैठकर आ रही है लग्जरी कार जैसी फीलिंग

Wed, 07 Jun 2023 05:04 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 07 Jun 2023 05:04 PM IST
सार

हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने कमाल का जुगाड़ लगाकर अपने ऑटो रिक्शा को एक लग्जरी कार बना दिया है, जिसमें लोगों को बैठकर कार जैसी फीलिंग आ रही है।  
 

विज्ञापन
Auto Rickshaw Unique Modification auto rickshaw and luxury seats viral video
साधारण से ऑटो रिक्शा को बना दिया लग्जरी - फोटो : twitter/@ajithkumar1995a

विस्तार

Auto Rickshaw Unique Modification: भारत में लोकल लेवल पर यात्रा करने के लिए ज्यादातर लोग ऑटो रिक्शा का ही इस्तेमाल करते हैं। कोई छोटा शहर हो या बड़ा, ऑटो रिक्शा आपको हर जगह देखने को मिल जाते हैं। देश में बहुत सारे लोग ऑटो रिक्शा चलाकर गुजर बसर करते हैं। इसलिए कई ड्राइवर अपने ऑटो रिक्शा को अतिरिक्त सुविधाओं के साथ सजाते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने ऑटो रिक्शा को अपग्रेड भी कर लेते हैं। इन दिनों भी एक ऐसे ही ऑटो रिक्शा का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल इस वीडियो में एक शख्स ने ऑटो रिक्शा में कुछ ऐसा जुगाड़ लगाया है कि वह किसी लग्जरी कार से कम नहीं लग रहा है।

विज्ञापन


देखें वीडियो-
 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक साधारण से ऑटो रिक्शा में शख्स ने ऐसा कमाल का जुगाड़ लगाया है कि वह यात्रियों को लग्जरी कार जैसा मजा दे रहा है। ऑटो रिक्शा के अंदर आप सीटों को हटाकर कार की सीटें लगाई गई हैं, जिसपर बैठकर लोगों का काफी आराम का अनुभव हो सकता है। वीडियो में आप देखेंगे कि ऑटो रिक्शा के अंदर शानदार लाइटिंग भी लगाई गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर लोग इस यूनिक मॉडिफिकेशन को देखकर शख्स की खूब तारीफ कर रहे हैं। लोगों के ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में लोग वीडियो में अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ajithkumar1995a नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो को 12.3 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। साथ ही कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed