Viral Video: घुटनों पर गिरा, हाथ जोड़े, लेकिन नहीं आई रहम, ऑटो वाले ने 30 रुपये के लिए युवक को लगाए थप्पड़
Viral Video: यह वीडियो सिर्फ 16 सेकंड का है, लेकिन इन कुछ सेकंडों में जो हुआ उसने इंसानियत पर कई सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में दिखाई देता है कि एक बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर और एक युवा लड़के के बीच किराए को लेकर विवाद हो जाता है।
विस्तार
मुंबई से हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने लोगों को अंदर तक हिला कर रख दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर गुस्से में हैं। वजह भी साफ है कि एक बुजुर्ग ऑटो रिक्शा चालक ने एक युवक को सड़क पर बुरी तरह पीटा और वहां मौजूद लोगों में से किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सिर्फ 16 सेकंड का है, लेकिन इन कुछ सेकंडों में जो हुआ उसने इंसानियत पर कई सवाल खड़े कर दिए। वीडियो में दिखाई देता है कि एक बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर और एक युवा लड़के के बीच किराए को लेकर विवाद हो जाता है। मामूली कहासुनी इतनी बढ़ जाती है कि ऑटो चालक युवक पर टूट पड़ता है। वह युवक को कॉलर से पकड़ लेता है और उसके चेहरे पर लगातार थप्पड़ मारने लगता है। सबसे झकझोर देने वाली बात युवक की हालत थी। वह डर से सहम गया और बार-बार रहम की भीख मांगने लगा। यहां तक कि वह घुटनों के बल गिरकर माफी मांगता है, लेकिन ड्राइवर का गुस्सा कम नहीं होता। वीडियो खत्म होने तक वह युवक को चार जोरदार थप्पड़ जड़ चुका होता है और गालियां भी देता रहता है। यह घटना सिर्फ 30 रुपये के किराए के लिए हुआ था।
सदरच्या शाळकरी मुलाचे पैसे हरवल्यामुळे रिक्षा प्रवासाचे पैसे न दिल्यामुळे रिक्षा चालक थेरड्याने विद्यार्थी पैसे नाहीत माफ करा म्हणत असताना देखील मारहाण केल्याचे दिसते
विज्ञापन विज्ञापन
आमची महाराष्ट्र पोलिसांना विनंती आहे
याला असा धडा शिकवा की या वयात ही याला याचा बाप आणि याचे आजोबा आठवले… pic.twitter.com/bm5PpWs5pj— दत्ता चौधरी (@DattaChoud73764) August 24, 2025
30 रुपये के लिए ऑटो वाले ने मारा थप्पड़
यह पूरी घटना एक बिजी सड़क पर हुई। आसपास पैदल चलने वाले लोग थे, कई वाहन खड़े थे और ऑटो रिक्शा में बैठे यात्री भी सब कुछ देख रहे थे। मगर किसी ने भी हिम्मत नहीं दिखाई। किसी ने लड़के को छुड़ाने की कोशिश नहीं की, न ही ऑटो चालक को रोकने की। उल्टा वहां मौजूद लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाते रहे। यह रवैया देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा और भड़क उठा। नेटीजंस का कहना है कि आजकल लोग मदद करने से ज्यादा वीडियो बनाने में दिलचस्पी दिखाते हैं। किसी की जान या इज्जत पर बन आए तो भी लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहते हैं। यही वजह है कि यह छोटा सा वीडियो समाज के लिए आईना बन गया है।
लोगों ने पुलिस से की यह अपील
वीडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस भी हरकत में आ गई। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से एक ट्वीट किया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस वीडियो में दिख रहे ऑटो चालक की पहचान करने में मदद करें और सटीक लोकेशन बताएं। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई है या नहीं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या हमारी संवेदनाएं इतनी कमजोर हो चुकी हैं कि हम किसी को सरेआम पिटता देख भी चुप रह जाते हैं? क्या वीडियो बनाने से ज्यादा जरूरी इंसान की मदद करना नहीं है?