फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो गुमनाम मुल्क, जिसे सिर्फ पांच देशों से मिली है मान्यता, वीरान दिखते हैं कई इलाके

Tue, 31 Dec 2019 10:32 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
anonymous country Abkhazia which has received recognition from only five countries
अबखाजिया - फोटो : Social media

जब वक्त का पहिया घूमता है तो अपने साथ सारे जमाने को बदलता चलता है। फिर भी, कुछ लोग और कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जो गुजरे हुए समय की कैद से आजाद नहीं हो पाती हैं। आज हम आप को ऐसे ही इलाके की सैर पर ले चलते हैं। इस जगह का नाम है अबखाजिया। आपने शायद ही इसका नाम सुना हो। और, जिन्होंने सुना होगा, वो यहां गए नहीं होंगे। ये इलाका पूर्वी यूरोप में काला सागर और काकेशस पर्वतों के बीच स्थित है। 



anonymous country Abkhazia which has received recognition from only five countries
अबखाजिया - फोटो : Social media

अबखाजिया ने 1990 के दशक में खुद को आजाद मुल्क घोषित कर दिया था, लेकिन इसे गिने-चुने देशों ने ही मान्यता दी है। तो, ये ऐसा देश है, जिसे दुनिया जानती-मानती नहीं। 1980 के दशक के आखिर में जब सोवियत संघ बिखरना शुरू हुआ, तो अबखाजिया भी जॉर्जिया से आजाद होने के लिए अंगड़ाई लेने लगा। जॉर्जिया, सोवियत संघ से स्वतंत्र होना चाहता था और अबखाजिया उसकी पाबंदी से। 

anonymous country Abkhazia which has received recognition from only five countries
अबखाजिया - फोटो : Social media

1930 के दशक से अबखाजिया, सोवियत संघ के गणराज्य जॉर्जिया का हिस्सा था, लेकिन इसे काफी खुदमुख्तारी (ऑटोनोमी) हासिल थी। 1931 से पहले अबखाजिया एक स्वतंत्र इलाका हुआ करता था। जब 1991 में जॉर्जिया ने सोवियत संघ से आजादी का एलान किया, तो अबखाजिया के बाशिंदों को लगा कि उनकी स्वायत्तता तो खत्म हो जाएगी। तनाव बढ़ा और 1992 में गृहयुद्ध छिड़ गया। शुरुआत में तो जॉर्जिया की सेना को बढ़त हासिल हुई और उसने अबखाजिया के बागियों को राजधानी सुखुमी से बाहर खदेड़ दिया। लेकिन, विद्रोहियों ने फिर से ताकत जुटाकर जॉर्जिया की सेना पर तगड़ा पलटवार किया। इस लड़ाई में दसियों हजार लोग मारे गए। जिसके बाद जॉर्जियाई मूल के दो लाख से ज्यादा लोगों को अबखाजिया छोड़कर भागना पड़ा। इस काम में रूस की सेना ने भी अबखाजिया के बागियों की मदद की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
anonymous country Abkhazia which has received recognition from only five countries
अबखाजिया - फोटो : Social media

सोवियत संघ के जमाने में अबखाजिया सैलानियों के बीच बहुत मशहूर था। हल्का गर्म और हल्का सर्द मौसम, सैर-सपाटे के बहुत मुफीद माना जाता था, लेकिन 1990 के दशक में जब से गृह युद्ध छिड़ा, ये देश सैलानियों से वीरान हो गया। जॉर्जिया की सेनाएं यहां से पीछे हट गईं। आज यहां के होटल और रेस्टोरेंट वीरान पड़े हैं। 

विज्ञापन
anonymous country Abkhazia which has received recognition from only five countries
अबखाजिया - फोटो : Social media

मशहूर फोटोग्राफर स्टेफानो माज्नो ने वक्त के दायरे में कैद इस देश का कई बार दौरा किया और वहां की तस्वीरें खींचीं। स्टेफानो कहते हैं कि ये मुश्किल काम नहीं था। हालांकि अभी भी अबखाजिया की सीमाओं पर रूस की सेना का कब्जा है। तो ये नाम का स्वतंत्र देश है। हकीकत में तो अबखाजिया, रूस की कठपुतली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed