फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ancient Rome Weird Facts Why Urine Was Valuable and Used for Cleaning Clothes and Mouth

Weird News: इस देश में पेशाब के पानी से धोते थे मुंह और कपड़े, बिकत था काफी मंहगा

Thu, 28 Aug 2025 06:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 28 Aug 2025 06:57 PM IST
सार

Weird News: प्राचीन रोम का इतिहास बेहद सुनहरा था। ज्ञान, विज्ञान से लेकर सांस्कृतिक विकास इनका काफी ऊपर था। इस दौरान यहां पर मार्कस ऑरेलियस, सेंट अगस्टीन जैसे कई बड़े दार्शनिक पैदा हुए।

विज्ञापन
Ancient Rome Weird Facts Why Urine Was Valuable and Used for Cleaning Clothes and Mouth
इस देश में पेशाब के पानी से धोते थे मुंह और कपड़े, बिकत था काफी मंहगा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Weird News: प्राचीन रोम का इतिहास बेहद सुनहरा था। ज्ञान, विज्ञान से लेकर सांस्कृतिक विकास इनका काफी ऊपर था। इस दौरान यहां पर मार्कस ऑरेलियस, सेंट अगस्टीन जैसे कई बड़े दार्शनिक पैदा हुए। इन्होंने न सिर्फ मनुष्य और विज्ञान के गूढ़तम रहस्यों को जानने की कोशिश की। दूसरी ओर इन्होंने पूरी चिंतनधारा को बदल कर रख दिया। वहीं रोम के इतिहास के एक अजीबोगरीब पहलू से शायद आप अनभिज्ञ होंगे। आपको शायद ही पता होगा की प्राचीन रोम के लोग अपने पेशाब को माउथवॉश और कपड़े धोने के डिटर्जेंट के रूप में इस्तेमाल करते थे।

विज्ञापन


यह सुन कर आपको आश्चर्य जरूर हुआ होगा। इसके अलावा प्राचीन रोमन लोग अपने पेशाब का कई और जगहों पर भी इस्तेमाल करते थे। रोमन सभ्यता में पेशाब को काफी मूल्य दिया जाता था। प्राचीन रोम में कपड़े धोने वाले लोग अपनी दुकान के बाहर एक खाली मग या जग रख दिया करते थे। आते-जाते लोग जिन्हें पेशाब लगती थी वह इसमें कर दिया करते थे। उसे इकट्ठा कर वे इसके सहारे कपड़ों को धोने का काम किया करते थे।
विज्ञापन


यह वैज्ञानिक तौर पर प्रमाणित है कि पेशाब में अमोनिया की मात्रा पाई जाती है। अमोनिया दांत चमकाने के लिए प्राकृतिक तत्व है। अमोनिया दांतों में सड़न नहीं होने देता। कई चिकित्सा पद्धति में भी पेशाब के कई सारे सकारात्मक गुणों को बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Video: छत से मां ने बच्चे को फेंक दिया नीचे, फिर पापा ने जो किया वो देखकर करेंगे तारीफ, वीडियो हुआ वायरल

Viral Post: मोबाइल शॉप ने लीक की लड़की की प्राइवेट वीडियो,परिवार ने बातचीत की बंद, अब सोशल मीडिया पर मांगी मदद

इसके अलावा आपको ये भी जानकर हैरानी होगी कि प्राचीन रोम में पेशाब को इकट्ठा कर उसका व्यापार किया जाता था। यही नहीं इस व्यापार पर बकायदा टैक्स लगता था। यूरीन को इकट्ठा कर उसे बड़ी बड़ी टंकियों में रखा जाता था। इसके बाद कपड़ों को इन टंकियों में डाला जाता था। टंकियों में कपड़ों को डाले जाने के बाद एक शख्स उसमें उतरकर कपड़ों को धोता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed