फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazon Forests: elon musks company brought internet to the amazon forests tribal youth started watching this

अमेजन के जंगलों में एलन मस्क ने ऐसा क्या पहुंचा दिया, कामधाम छोड़ ये सब करने लगे युवा, दुनिया में मचा हड़कंप

Thu, 06 Jun 2024 06:52 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 06 Jun 2024 06:52 PM IST
सार

Amazon Forests: अमेजन के जगलों में रहने वाली मारुबो जनजाति को काफी रूढ़िवादी माना जाता है। अब एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने इस जंगल में इंटरनेट पहुंचा दिया है। इसकी वजह से जनजाति की संस्कृति पर खतरा मंडराने लगा है।

विज्ञापन
Amazon Forests: elon musks company brought internet to the amazon forests tribal youth started watching this
अमेजन के घने जंगलों में एलन मस्क ने ऐसा क्या पहुंचा दिया, कामधाम छोड़ ये सब करने लगे युवा - फोटो : Istock

विस्तार

Amazon Forests: टेक्नोलॉजी और इंटरनेट से बदलती दुनिया में आज भी कुछ ऐसी जगहे हैं जहां पर मनुष्य अपनी नैसर्गिक अवस्था में जी रहा है। कुछ ऐसे इलाके हैं जहां न टीवी है और न ही इंटरनेट है और न ही आधुनिक जीवन के वह संसाधन जिनके साथ रहकर मानव आधुनिक कहलाता है। जी हां ऐसे ही हैं अमेजन के जंगल। जहां पर आज भी आधुनिक सभ्यता का प्रकाश नहीं पहुंचा है, लेकिन हाल ही में दुनिया के सबसे बड़े टेक उद्योगपति एलन मस्क ने अमेजन के जंगलों में ऐसी चीजों को उतार दिया है, जिसकी वजह से पूरी आदिवासी और कबीलाई संस्कृति खतरे में पड़ गई है। 

विज्ञापन


अमेजन के जगलों में रहने वाली मारुबो जनजाति को काफी रूढ़िवादी माना जाता है। दरअसल, एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने इस जंगल में इंटरनेट पहुंचा दिया है। इसकी वजह से जनजाति की संस्कृति पर खतरा मंडराने लगा है। दरअसल, वहां पर आम लोगों की तरह जनजातीय बच्चों और युवाओं को इंटरनेट की लत लग गई है। वह अपना काम धंधा छोड़कर रील्स बनाने और पॉर्न देखने में लग गए हैं।
विज्ञापन


पहली बार अमेजन के जगलों में रहने वाली मारुबो जनजाति दुनिया से जुड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, मारुबो जनजाति की आबादी करीब दो हजार है। मारुबो जनजाति के युवाओं को सोशल मीडिया की ऐसी लत लग गई है कि वो सब कुछ भूल गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Science News: धरती पर पाए जाते थे 140 फीट लंबे सांप? 2000 साल पुराने रॉक आर्ट को देखकर वैज्ञानिक हैरान

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मारुबो जनजाति नौजवान आलसी हो चले हैं। कुछ को पॉर्न देखने की लत लग गई है। इस जनजाति के लोग शिकार और मछली पालन करके अपना जीवनयापन करते हैं। लेकिन अब उन्होंने रोजी-रोटी की चिंता छोड़कर हाई-स्पीड इंटरनेट का मजा लेने लगे हैं। 


Ajab-Gajab: दुनिया के अजीबोगरीब रहस्य और तानाशाहों की अनसुनी बातें, जानकर नहीं होगा यकीन

न्यूयॉर्क टाइम्स से 73 वर्षीय त्सेनामा मारुबो ने बात की है। उन्होंने कहा कि जब यहां पर इंटरनेट आया, तो हर कोई खुश था, क्योंकि इससे काफी फायदा है। इससे हमारी जिंदगी आसान हुई, लेकिन अब चीजें बदतर हो चुकी हैं। इंटरनेट की वजह से युवा आलसी हो गए हैं। वह गोरे लोगों के तौर-तरीके सीख रहे हैं। 

Gold Repatriation: ब्रिटेन से 100 टन सोना क्यों वापस ले आया आरबीआई? जानिए इसके पीछे की असली वजह

इंटरनेट के गलत आदवासियों की संस्कृति खतरे में पड़ गई है। वह दोस्तों के साथ चैट करते हैं और फोन से चिपके रहते हैं। उन्हें अश्लील सामग्री और गलत सूचनाएं मिल रही हैं। मारुबो संघ के नेता अल्फ्रेडो मारुबो ने इंटरनेट की आलोचना की है। उनका कहना है कि पोर्नोग्राफी से सबसे अधिक परेशान हैं। इससे युवा अधिक प्रभावित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed