देख लीजिए, कुत्ते जितनी है दुनिया की सबसे छोटी गाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपको जानकर हैरत होगी कि इस दुनिया की सबसे छोटी गाय खुद हमारे ही देश से है। मिरर के मुताबिक केरला के अथहोली इलाके में छह साल की गाय रहती है।
उसका नाम मनिकयम है और गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसे सबसे छोटी गाय माना है। ये केवल 61.5 इंच की है और लैबराडॉर प्रजाति के कुत्ते से भी कद में छोटी है।
गाय के मालिक एनवी बालाकृष्णन पेशे से एक किसान हैं और एनवायरमेंटलिस्ट भी। उनके पास कई गाए और हैं। लेकिन उनकी ये गाय सबसे छोटी है।
मनियकम ने तोड़ डाला पुराना रिकॉर्ड
सबसे छोटी गाय होने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऐसी गाय के नाम था जिसका कद 69.07 था। मनियकम के मालिक ने बताया कि उन्हें ये गाय छह साल पहले मिली थी।
गाय का नन्हा कद उन्हें कुछ खास लगा और इसलिए वो उसे पालने लगे। वो कहते हैं कि उन्हें इस गाय से काफी प्यार है और वो काफी समझदार भी है।
इस गाय की तस्वीरें लेने और देखने वाले आए-दिन कई लोग बालाकृष्णनन के घर पहुंचते रहते हैं।