फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह है दुनिया का अनोखा मगरमच्छ, जो है शाकाहारी, खाता है चावल और गुड़

Fri, 23 Feb 2018 09:31 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 23 Feb 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
vegetarian crocodile babiya eats rice and jaggery
crocodile
मगरमच्छ का नाम सुनते ही अच्छे अच्छे लोगों के पसीने निकल जाते हैं। हम सभी जानते हैं कि मगरमच्छ एक मांसाहारी जीव है। अक्सर आपने मगरमच्छ के इंसानों पर हमले के भी किस्से सुने होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे मगरमच्छ के बारे में बताने जा रहे हैं जो शाकाहारी है। हैरान हो गये न आप, लेकिन यह सच है। आगे की स्लाइड्स में जानें कहा है यह शाकाहारी  मगरमच्छ...
Trending Videos
vegetarian crocodile babiya eats rice and jaggery
crocodile
केरल के अनंतपुरा लेक टेम्पल की झील में रहने वाले इस मगरमच्छ को लेकर पुजारियों का दावा है कि यह पूरी तरह से शाकाहारी है। इस मगरमच्छ का नाम बबिआ है और यह इस मंदिर की रखवाली करता है। मंदिर के आगे जिस झील में यह रहता है वहां तमाम श्रद्धालु नहाते हैं, लेकिन यह मगरमच्छ किसी को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। 
vegetarian crocodile babiya eats rice and jaggery
चंबल सेंक्च्युरी में घड़ियाल - फोटो : अमर उजाला
बताया जाते है कि बबिया स्वभाव से बहुत शांत है और उसे खाने में सिर्फ मंदिर का प्रसाद खाना ही पसंद है। बबिया शाकाहारी है, जिस वजह से झील में रहने वाली मछलियों को भी परेशानी नहीं। सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है कि बबिआ का खाने का समय तय है। बबिआ रोजाना दोपहर की पूजा के बाद चावल और गुड़ का बना प्रसाद खाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
vegetarian crocodile babiya eats rice and jaggery
crocodile
इस मामले में मंदिर प्रशासन का कहना है कि पिछले 150 सालों से इस झील में मगरमच्छ दिख रहे हैं, मगर एक समय में सिर्फ एक ही मगरमच्छ दिखाई देता है। एक मगरमच्छ के मरने पर दूसरा अपने आप आ जाता है, लेकिन यह मगरमच्छ कैसे, कहां से आता है इस बात का किसी को नहीं मालूम।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed