फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   serbia's animal testicles food fest

जानवरों के अंडाशय को काटकर बनते हैं यहां व्यंजन!

Thu, 04 Jun 2015 05:28 PM IST
Updated Thu, 04 Jun 2015 05:28 PM IST
विज्ञापन
serbia's animal testicles food fest

दुनिया भर में नॉन-वेज खाने वाले लोगों की कोई कमी नहीं हैं। लेकिन अगर इन्हीं सब लोगों से जानवरों के अंडाशय खाने का कहा जाए, तो सोचने वाले बात है कि कितने लोग ऐसा वाकई कर सकते हैं?

विज्ञापन


लेकिन एनवाईडेलीन्यूज के मुताबिक सर्बिया में एक ऐसा त्योहार मनाया जाता है जिसमें कई जानवरों के अंडाशयों को काटकर कई तरह के व्यंजन को बनाया जाता है।
विज्ञापन


ये त्योहार सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड से 110 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव लुनलेविका में मनाया जाता है। इस गांव में लगभग 500 लोग रहते हैं और यहां आने वाले किसी भी शख्स को ये पता करने की जरूरत नहीं होती कि इसका आयोजन कहां हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होते हैं कई जानवरों के अंडाशय शामिल

serbia's animal testicles food fest

ये दरअसल एक फेस्टिवल होने के साथ ही एक प्रतियोगिता भी है जिसमें हिस्सा लेने वाले लोग घोड़े, गधे, रैम्स और सांड जैसे कई जानवरों के अंडाशयों से खास तरह के व्यंजन बनाते हैं।

वो इन्हें काटते हैं, भूनते हैं या फिर एकदम कुछ अलग सा करके भोजन का रूप देते हैं। चाहें तो इससे कुछ बनाकर स्नैक का रूप भी देते हैं।

इससे बनाने वाले लोग कहते हैं कि अच्छी तरह से अंडाशयों को पकाने के लिए उन्हीं छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना होता है। फिर उसे कुछ देर वाइन में रखना होता है। ऐसा आधे घंटे तक करने के बाद ही उसे प्याज, मसालों और अन्य चीजों में मिक्स किया जाता है।

सेक्स हॉर्मोन को बढ़ाने में कारगर

serbia's animal testicles food fest

लोगों का ये भी दावा है कि ये सेक्स हॉर्मोन की बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। इनसे बने व्यंजन वायग्रा से भी ज्यादा स्ट्रॉन्ग माना गया है।

इस फेस्ट में शामिल होने के लिए दूर-दराज से कई शेफ भी पहुंचते हैं। वो यहां आने के बाद एकदम अलग सा महसूस करते हैं। अंडाशयों से व्यंजनों को पसंद करने वाले लोगों की कोई कमी नहीं है।

उस गांव के अलावा बाहर के लोगों को भी ये बढ़िया लगता है। इस फेस्ट का अगस्त के आखिरी दिन में मनाया जाता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed