जब हाथ के एक इशारे से डर गया भड़का हुआ हाथी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हममें से कई लोगों को जंगल में घूमना और वहां के माहौल की तस्वीरें खींचना बहुत पसंद है।
कुछ इसी मूड के साथ 27 साल के टॉर बाउलिंग थाईलेंड के फू लुआंग वाइल्डलाइफ सैंचुरी में घूम रहे थे।
डेली मेल के मुताबिक जंगल को शूट करते हुए उसे पता भी नहीं चला कि एक तरफ से कब एक विशाल हाथी उसकी तरफ बढ़ने लगा।
रह गया सन्न
जब जो इंसान शांत मन से फोटोग्राफी और शूट कर रहा हो और उसके सामने हाथी आ खड़ा हो, तो क्या हो?
टॉर को तो अपनी आंखों पर विश्वास ही नहीं हुआ। इतने शांत जंगल में से हाथी कब और कैसे निकल आया, वो इसी बात को सोचकर और भी ज्यादा हैरानी में आ गया।
लेकिन इससे पहले की वो कुछ सोचता हाथी उसकी तरफ तेजी से बढ़ने लगा। वो गुस्से में था।
हुई हालत खराब
टॉर ही वो सबसे पहला आदमी था जो हाथी के ठीक सामने खड़ा था। अगर वो जरा भी इधर-उधर भागने की कोशिश करता, तो पक्का हाथी उसको भगा-भगा कर मार देता।
इसलिए उसने सूझ-बूझ का परिचय दिखाया और हाथी को शांत करने का उपाय करने लगा।
तभी उसने हाथी को अपना हाथ दिखाकर पीछे ही रुकने का इशारा किया।
समझने लगा वो
टॉर को भी भरोसा नहीं हुआ कि हाथी उसकी बात मान रहा है।
फिर उसने और आराम से उसे पीछे करना चालू कर दिया।
चला गया वो
बिना किसी का कुद बिगाड़े वो वापस जंगल में लौट गया। देखने वाले लोग बस हैरान रह गए।
सभी ने टॉर के रिऐक्शन की दात दी।
इस सांप ने कटवाए लाखों को दस सालों तक हजारों चक्कर!