जब हो गई गैंडे और बकरी में दोस्ती! देखें वायरल हो चुका वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलों में अक्सर जानवर झुंड में रहते हैं। साथ में रहने के कारण उनका व्यवहार वैसा ही होता है जिसके लिए उनको जाना जाता है।
डेली मेल के खबर के मुताबिक कभी-कभी ऐसा भी मुमकिन है कि जिस जानवर से सबको खौफ होता है, उसी का ऐसा रूप देखने को मिलता है कि विश्वास कर पाना मुश्किल।
बात कर रहें हैं एक गैंडे और बकरी के छोटे से बच्चे की दोस्ती की जो इन दिनों सुर्खियों में हैं। इनकी दोस्ती को जाहिर करता एक वीडियो वायरल हो चुका है। गैंडा और बकरी का बच्चा दोनों के ही मां-बाप नहीं हैं।
इसलिए वो दोनों दोस्ती कर चुकें हैं। अब उनकी बॉन्डिंग इतरनी अच्छी है कि देखते ही बनती है।
दिखाया दोनों का प्यार
अब तक 520000 बार ये वीडियो देखा जा चुका है। इसे साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया के हीडस्प्रईट एंडेजर्ड स्पीशीज सेंटर में बनाया गया। ये दो मिनट का है।
सेंटर के अधिकारियों का कहना है गैंडे की मां को तस्कर उठा के ले गए थे। गैंडे आमतौर पर गुस्सैल होते हैं, लेकिन गैंडे और बकरी की ऐसी दोस्ती देखकर आप पिघल जाएंगे।
देखें वीडियो