फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   legs shrivels and turns black after snake bite

सांप ने काटा, तो ये हो सकता है हाल! देखें तस्वीरें

Fri, 31 Oct 2014 10:36 AM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 10:36 AM IST
legs shrivels and turns black after snake bite

हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि अगर सांप के काटने पर व्यक्ति का इलाज ना किया जाए तो वो जहर से मर सकता है।



मेट्रो में छपी खबर के मुताबिक अगर सांप का काटे हुए शख्स का ठीक इलाज के अभाव में वो हश्र हो सकता है जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

वेनुनजुएला की एक जनजाति में रहने वाली एक 13 साल की बच्ची को किसी सांप ने काट दिया था। गांववालों ने उसे एंटी वेनम देने या फिर डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय खुद से ही एक एंटी-बॉयटिक दवा दे दी और उसके ठीक होने को लेकर निश्चित हो गए।

ऐसा फैला जहर कि खत्म हो गया पैर

legs shrivels and turns black after snake bite

इस तस्वीर उसी बच्ची की है जिसको सांप ने काटा। इसे इंस्टाग्राम पर जुवेनटुडमेडका नाम के यूजर ने पोस्ट किया।

तस्वीर बताती है कि एंटी-बॉयोटिक देने के बाद इस बच्ची को नेक्रॉसिस हो गया। ये वो मेडिकल कंडिशन है जिसमें शरीर की कोशिकाएं अपने आप उम्र से पहले ही मरने लगती हैं।

ये कई कारणों से हो सकता है जैसे कि बाहरी इंफेक्‍शन, शरीर में टॉक्सिन का प्रवेश या फिर कोई सदमा जिसकी वजह से बदन में एक जगह कोशिकाएं जमने लगती हैं।

इस बच्ची का पैर सांप के काटने के बाद गलत इलाज की वजह से नेक्रॉसिस से पीड़ित हुआ। सांप का जहर इतनी तेजी से फैला कि बच्ची का पैर ही जहर के असर से खत्म होता चला गया।

अब कटेगा पैर

legs shrivels and turns black after snake bite

जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने ये तय किया कि इस बच्ची का पैर काटना होगा। उसे सर्जरी के लिए वेनुनजुएला के कैराकास में ले जाया गया है।

डॉ अरून घोष जो लिवरपूल से हैं और इस बच्ची का इलाज करेंगे, कहते हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि नेक्रॉसिस होने के साथ ही बच्ची का बदरन रैबडॉनयॉलोसिस से भी पीड़ित हो।

इस बीमारी में शरीर के सारे मसल टिशू अपने आप ही मरने लगते हैं। ये तेजी से शरीर के अंदर फैलता है और इससे जान जाने का भी खतरा बना रहता है। इससे किडनी भी डैमेज हो जाती है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed