{"_id":"59bcd0074f1c1bb4688b4eec","slug":"know-how-to-relieve-puppy-stuck-head-in-glass-jar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जार में फंसा है कुत्ते का सिर, क्या निकाल सकते हैं आप?","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
जार में फंसा है कुत्ते का सिर, क्या निकाल सकते हैं आप?
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Sat, 16 Sep 2017 12:47 PM IST
विज्ञापन
शीशे का जार तोड़ने पर डॉगी को लग सकती थी चोट
- फोटो : Solent
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पग और चिहुआहुआ प्रजाति की क्रॉस ब्रीडिंग से जन्मे Buddy की क्यूटनेस पर किसी का भी दिल आ जाए। लेकिन जब इसने गलती से अपना सिर शीशे के जार में अटका लिया तो चाह कर भी कोई इसे रिहा नहीं करा पा रहा था। वह खुद भी कई दफा कोशिश कर चुका था बाहर निकलने की लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
मदद के लिए घर आया यह शख्स
जिस तरह अटका था सिर, उसी तरह निकला बाहर
- फोटो : Solent
बडी के मालिक ने शैंपू डालकर इसे निकालने की कोशिश की फिर भी मायूसी हाथ लगी। थक हारकर उन्होंने फायर डिपार्टमेंट को कॉल किया। सूचना मिलते ही एनिमल रेस्क्यू टैक्टिकल एडवाइजर एंटन फिलिप्स घर पहुंचे। काम मुश्किल था लेकिन वह जानते हैं कि अगर यह डॉगी अंदर घुसा है, तो इससे बाहर भी आ जाएगा।
पढ़ें: पति की जगह बनवाई कुत्ते की तस्वीर, वायरल हो रही है यह मेहंदी की डिजाइन
इस तरह बाहर निकाला कुत्ते का सिर
इंग्लैंड के साउथहैम्पटन में घटी यह घटना
- फोटो : Solent
जार शीशे का था इसलिए उसे तोड़ नहीं सकते, वर्ना डॉगी को चोट लग सकती थी। इसलिए फिलिप्स ने अलग तरीका अपनाया। पहले उन्होंने डॉगी की गर्दन की ढीली स्किन को बाहर निकाला। फिर धीरे-धीरे एक कान निकाली और फिर एक ही झटके में पूरा का पूरा शरीर बाहर आ गया।
पढ़ें: समंदर किनारे टहल रही थी महिला, तभी इस डरावनी चीज पर पड़ गई नजर