जानवरों की दोस्ती होती है कि हम इंसानों को भी बहुत कुछ सिखा दे। आप अपने किसी दोस्त से पंद्रह साल से ज्यादा तक दोस्ती रख पाएं हैं? अगर हां, तो ऐसे कितने हैं?
अनोखी दोस्ती
ये तस्वीरें हैं ऐसे भालू, शेर और बाघ की जो पिछले पंद्रह साल से हर दिन साथ रहते हैं। वो पक्के दोस्त हैं और दोस्ती भाई-बहनों से भी पक्की।
अनोखी दोस्ती
ये तीनों जॉर्जिया के नोआह के अर्क एनिमल शेल्टर में रहते हैं। भालू का नाम बलू है। शेर का नाम लियो और बाघ का नाम शेरे खान है।
अनोखी दोस्ती
लोग इन तीनों की तिकड़ी को बीएलटी के नाम से जानते हैं। इन्हें साल 2011 में अटलांटा के एक घर के बेसमेंट से पाया गया था। ये तब मिले थे जब एक पुलिस रेड पड़ी थी।
अनोखी दोस्ती
इन तीनों को बहुत ही खराब हालत में रखा गया था। तीनों इतने बीमार थे कि देखकर लग ही नहीं रहा था कि वो जीव हैं जिनको हम सबसे भयावह जानवरों में शुमार करते हैं।